मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

Rupendra kumar ✍️ छत्तीसगढ़ // मुंगेली, छात्र जीवन में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त दिशा देने वाले देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छत्तीसगढ़ प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग दिनांक 27 से 29 जून तक माँ महामाया की पावन नगरी अंबिकापुर में आयोजित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को वैचारिक विषयों, कार्यपद्धति, संगठनात्मक कौशल एवं नेतृत्व विकास से संबंधित विविध सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए संगठन की दिशा एवं गति तय करने वाला रहा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुंगेली जिले को बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। जिले के सक्रिय कार्यकर्ता चित्रगुप्त अनंत को प्रदेश छात्रावास प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह न केवल मुंगेली इकाई के लिए, बल्कि सम्पूर्ण जिले के लिए गौरव का विषय है। चित्रगुप्त अनंत वर्तमान में रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय में बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (अंतिम वर्ष) के छात्र हैं। उनका परिषद से जुड़ाव वर्ष 2021 में हुआ था...