जय मां कर्मा गौशाला समिति द्वारा जीव रक्षा एवं गौ सेवा को लेकर सराहनीय पहल
Rupendra kumar....
मुंगेली // जिले के ग्राम रीवापार, ग्राम पंचायत ढबहा में संचालित जय मां कर्मा गौशाला समिति द्वारा जीव रक्षा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। गौशाला में गोवंश की देखभाल, संरक्षण एवं सेवा के माध्यम से समाज में जीवों के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है।
गौ माता के सम्मान में संतोष साहू है मैदान में......
विगत चार वर्षों से अपने गृह रीवापर में गौशालासंचालित कर गौ माता की सेवाकरते नजर आ रहे हैं।
समिति का उद्देश्य निराश्रित एवं जरूरतमंद गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना तथा उनकी उचित देखभाल करना है। गौ सेवा के साथ-साथ लोगों को जीव रक्षा और पशु संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
गौशाला समिति के अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में समिति द्वारा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर गौसेवकों एवं ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला में गोवंश की देखरेख की जा रही है।
जय मां कर्मा गौशाला समिति

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें