संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंगेली में अस्पताल संचालन के लिए NOC का मामला गरमाया, आवेदक ने हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला........।

चित्र
  Rupendra kumar  मुंगेली // नगर पालिका परिषद मुंगेली में निजी पैतृक भवन में अस्पताल संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) को लेकर मामला सामने आया है। आवेदक अजय गाहीर का कहना है कि उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने वर्षों पुराने पैतृक भवन में अस्पताल संचालन के लिए 02 जुलाई 2025 को नगर पालिका परिषद मुंगेली में NOC हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन लंबे समय से आवेदन पर निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के WPC क्रमांक 4671/2025 में 01 सितंबर 2025 को पारित अंतरिम आदेश का हवाला दिया गया है। आवेदन के अनुसार न्यायालय ने याचिकाकर्ता को कोई नया निर्माण नहीं करने तथा नगर पालिका परिषद को पूर्व से निर्मित भवन का ध्वस्तीकरण नहीं करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। अजय गाहीर का कहना है कि उक्त अंतरिम आदेश में भवन के उपयोग, अस्पताल संचालन अथवा व्यवसाय करने पर किसी प्रकार का स्पष्ट प्रतिबंध नहीं लगाया गया ह...

केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली एवम सर्व आदिवासी समाज, जिला- मुंगेली छत्तीसगढ़ के तत्वधान में आदिवासी समाज का जन सैलाब......।

चित्र
Rupendra kumar  मुंगेली // जिले में आदिवासी समाज के द्वारा  जिला मुख्यालय मुंगेली में जिला स्तरीय प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौहार्द्रपूर्वक विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस मनाया गया आदिवासी समाज द्वारा यह कार्यक्रम स्थान *कृषि उपज मंडी प्रांगण मुंगेली* जिला मुंगेली में मनाया गया, इस कार्यक्रम की शुरुआत 10:30 बजे समाज के लोगों ने अपने ईष्ट देव बुढ़ादेव सुमिरन गोंगो के साथ किया,  प्रातः 11:30 बजे नगर भ्रमण  के लिए बाइक रैली डी.जे. के साथ निकाली गई, रैली मंडी परिसर से  नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड होते हुए, गढ़ मंडला की रानी वीरांगना रानी दुर्गावती चौक (नवागढ़ रोड) स्टेडियम के पास पहुंचा, वहां पर समाज प्रमुखों ने शासन -प्रशासन की मौजूदगी पर इस स्थान पर वीरांगना रानी दुर्गावती की पूजा अर्चना कर उनके नाम से बोर्ड की स्थापना किया गया, इसीक्रम में रैली रायपुर रोड सोनकर  फ्यूल्स बाईपास में इस चौक पर *धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी* की पूजा अर्चना किया, वहां पर उनके नाम से चौक का नामकरण कर बोर्ड स्थापना किया गया, फिर बाइक रैली  वापस पुराना मंडी  से ज...