संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहली बारिश ने खोली 2.85 करोड़ के आत्मानंद स्कूल भवन की पोल, सीपेज, बाउंड्रीवाल व रसोईघर के अभाव से अभिभावकों में नाराज़गी......✍️

चित्र
  Rupendra kumar.... मुंगेली // सरगांव। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय के नवीन भवन की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 1 खपरी रोड स्थित इस भवन का निर्माण आरईएस विभाग द्वारा 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। विद्यालय भवन का लोकार्पण 20 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक ने सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान किया था। लेकिन लोकार्पण के समय ही कई कक्षों की छतों से सीपेज के कारण पानी टपकता दिखाई दिया, वहीं पहली बारिश के बाद यह समस्या और स्पष्ट होकर सामने आ गई...... मुंगेली जिले के सरगांव के आत्मानंद स्कूल की 2.85 करोड़ की लागत से बनी स्कूल की पोल खोलती पहली बारिश ...... जानकारी के अनुसार भवन की छत पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है, जिसका असर कक्षाओं की छतों पर दिखाई दे रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नई इमारत में शुरुआती दौर में ही इस तरह की खामियां सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभी...

​नानेश साहू को मिली इस नई जिम्मेदारी से साहू समाज के युवाओं में भारी उत्साह.....।

चित्र
छत्तीसगढ़//प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नानेश साहू को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज में युवाओं को जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। ​नियुक्ति के मुख्य बिंदु: ​संगठन में नई ऊर्जा: नानेश की सक्रियता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए युवा प्रकोष्ठ में उन्हें यह बड़ी कमान सौंपी गई है। ​युवाओं का नेतृत्व: इस नई जिम्मेदारी के बाद नानेश साहू प्रदेश भर के साहू समाज के युवाओं को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। नियुक्ति की घोषणा होने के बाद से ही साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों और मित्रों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। ​साहू समाज का संकल्प: "युवाओं की भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है। नई नियुक्तियों से संगठन को धरातल पर और मजबूती मिलेगी।"