पहली बारिश ने खोली 2.85 करोड़ के आत्मानंद स्कूल भवन की पोल, सीपेज, बाउंड्रीवाल व रसोईघर के अभाव से अभिभावकों में नाराज़गी......✍️

 Rupendra kumar....

मुंगेली // सरगांव। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय के नवीन भवन की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 1 खपरी रोड स्थित इस भवन का निर्माण आरईएस विभाग द्वारा 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। विद्यालय भवन का लोकार्पण 20 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक ने सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान किया था। लेकिन लोकार्पण के समय ही कई कक्षों की छतों से सीपेज के कारण पानी टपकता दिखाई दिया, वहीं पहली बारिश के बाद यह समस्या और स्पष्ट होकर सामने आ गई......

मुंगेली जिले के सरगांव के आत्मानंद स्कूल की 2.85 करोड़ की लागत से बनी स्कूल की पोल खोलती पहली बारिश ......


जानकारी के अनुसार भवन की छत पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है, जिसका असर कक्षाओं की छतों पर दिखाई दे रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नई इमारत में शुरुआती दौर में ही इस तरह की खामियां सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता तो पहली ही बारिश में भवन की यह स्थिति नहीं बनती।

विद्यालय में केवल छतों से रिसाव ही नहीं, बल्कि कई मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। परिसर में अब तक बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। हाल ही में विद्यालय परिसर में दो बच्चों के ऊपर बिच्छू गिरने की घटना भी सामने आई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मध्यान्ह भोजन के लिए रसोईघर नहीं होने के कारण भोजन पुराने विद्यालय भवन से करीब दो किलोमीटर दूर से लाकर विद्यार्थियों को परोसा जा रहा है। परिसर में नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं होने से भी अभिभावकों ने नाराजगी जताई है।

विद्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी पर संचालित शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर भी अभिभावकों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि विद्यालय के आसपास सुरक्षित और शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। और वही स्कूल से 100 मीटर पर कॉलेज है जहा बचो का आना जाना लगा रहता है और शराब दुकान पास होने से सराबियो का सुबह से रात तक आना जाना लगा रहता है नेशनल हाइवे से करीब 100 मीटर की दूरी पर कॉलेज 500 मीटर की दूरी पर आत्मानंद स्कूल क्या सासन आमने सबसे ज्यादा राजस्व आने वाले शराब दुकान को यहां से हटाएगी लोगो में काफी आक्रोश है l

और  लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषी ठेकेदार, निर्माण एजेंसी तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है......

आरईएस विभाग के एसडीओ विजय मिस्र ने बताया कि विद्यालय भवन में सीपेज की समस्या सामने आई है। संबंधित ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के कारण फिलहाल कार्य शुरू नहीं हो सका है। मौसम साफ होते ही आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। 

अब सोचने वाली बात है की निर्माण कर रहे ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही या फिर सिर्फ मरम्मत का आश्वासन ही 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ( निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार......