मुंगेली में दो दिवसीय जिला स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज....19 अक्टूबर को होगा फाइनल.... खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर.....।.
Rupendra kumar मुंगेली // जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सीएमओ श्री होरी सिंह सहित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उन्हें एक अलग पहचान दिलाना है। रोमांचक मुकाबले में टीम B ने एक विकेट से दर्ज की जीत नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह एवं पार्षदों ने किया शुभारंभ, बालिकाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण दे रही सन राईस क्रिकेट सोसायटी............. इसके अलावा बिलासपुर से अपनी बेटी अलीजा खान को मैच खिलाने लेकर पहुंचे नफीस खान सहित खिलाड़ियों के माता-पिता और खेलप्रेमियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के कप्तानों का चयन पर्ची के माध्यम से किया गया। इसमें टीम A की कप्तान...