मुंगेली में सतनामी समाज के द्वारा निकाला राजा गुरु बालक दास जयंती का शोभायात्रा सतनामी समाज में खुशी का लहर......।


वार्षिक बंजारा//मुंगेली

मुंगेली। वीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुंगेली नगर में सतनामी समाज मुंगेली एवं छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विकास खांडेकर के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

डीजे की धुन, पारंपरिक अखाड़ा दल, पंथी नृत्य और गुरु बालकदास के जयकारों से पूरा मुंगेली नगर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में नजर आया। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली।

सतनाम भवन से शुरू हुई शोभायात्रा....


शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय सतनाम भवन से हुई। यहां बाबा गुरु घासीदास के जय स्तंभ की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा सतनाम भवन से निकलकर गुरु घासीदास चौक, बलानी चौक, पड़ाव चौक, बस स्टैंड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी।

मार्ग में जगह-जगह समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश दिया।

पंथी नृत्य और साहसिक शौर्य प्रदर्शन रहा आकर्षण

शोभायात्रा में भटगांव पंथी पार्टी की विशेष प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। पंथी कलाकारों ने पारंपरिक शैली में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही आकर्षक पिरामिड और हैरान कर देने वाले साहसिक शौर्य प्रदर्शन किए।

कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। वहीं युवा डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए और गुरु बालकदास जी के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ( निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार......