मुंगेली में सतनामी समाज के द्वारा निकाला राजा गुरु बालक दास जयंती का शोभायात्रा सतनामी समाज में खुशी का लहर......।
वार्षिक बंजारा//मुंगेली मुंगेली। वीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुंगेली नगर में सतनामी समाज मुंगेली एवं छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विकास खांडेकर के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। डीजे की धुन, पारंपरिक अखाड़ा दल, पंथी नृत्य और गुरु बालकदास के जयकारों से पूरा मुंगेली नगर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में नजर आया। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली। सतनाम भवन से शुरू हुई शोभायात्रा.... शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय सतनाम भवन से हुई। यहां बाबा गुरु घासीदास के जय स्तंभ की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा सतनाम भवन से निकलकर गुरु घासीदास चौक, बलानी चौक, पड़ाव चौक, बस स्टैंड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों एवं नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का गर्मजो...