युवा कांग्रेस नेता दीपचंद जोशी ने 11वीं बार किया रक्तदान, जरूरतमंद महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ.........।

 Rupendra kumar 

मुंगेली // रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि किसी जरूरतमंद के लिए रक्त की एक यूनिट जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी मानवीय भावना के साथ युवा कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी ने मुंगेली जिला अस्पताल में 11वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने सेवा और मानवता की मिसाल पेश की।


रक्तदान महादान जरूरतमंदों के लिए महावरदान......

बताया गया कि जरूरतमंद महिला को रक्त की आवश्यकता थी। ऐसे समय में दीपचंद जोशी ने आगे आकर रक्तदान किया और महिला की मदद की। रक्तदान के बाद जरूरतमंद महिला ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

दीपचंद जोशी इससे पहले भी कई बार जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान केवल एक यूनिट रक्त देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की जिम्मेदारी निभाना है। उनके लगातार 11वीं बार रक्तदान करने के प्रयास से युवाओं में भी मानव सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ( निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार......

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......