भाजयुमो मुंगेली के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने दी बधाई.......।

Rupendra kumar 

मुंगेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मुंगेली के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व प्राप्त होने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन द्वारा नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, समर्पण, सक्रियता एवं संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

रूपेंद्र कुमार भारती भारतीय जानता पार्टी युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी मुंगेली एवं सत्यम साहू जी को शास योजना स्वाध्याय मंडल मुंगेली की दायित्व दी गई ........

उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय योगदान से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

राकेश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि युवा मोर्चा की टीम संगठन को नई मजबूती और नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ( निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार......