सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्रकरण सौंपकर लोक निर्माण विभाग मुंगेली ने पेश की कार्यकुशलता की मिसाल........
Rupendra kumar.....
मुंगेली // लोक निर्माण विभाग संभाग मुंगेली द्वारा विभागीय कार्यों के साथ-साथ अपने अधिकारी-कर्मचारियों के हितों एवं उनके सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले स्वत्वों के समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में विभाग ने सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्रकरण एवं संबंधित दस्तावेज सौंपकर कार्यकुशलता और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
लोक निर्माण विभाग संभाग मुंगेली में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग उपसंभाग लोरमी प्रवीण कुमार शुक्ला एवं संभागीय कार्यालय में पदस्थ मानचित्रकार खम्हन सिंह मरकाम अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। विभाग द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी के पेंशन प्रकरण तैयार कर सेवानिवृत्ति के दिन ही सौंपे गए।
कार्यपालन अभियंता शरद कुमार सतपथी के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा पेंशन प्रकरणों के समय पर निराकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। सेवानिवृत्ति के दिन ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से दोनों सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी में प्रसन्नता रही। इस पहल को विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, तत्परता और कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।
विदाई समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसे समय में कर्मचारी को उसके देय स्वत्व एवं आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। लोक निर्माण विभाग मुंगेली द्वारा इस दिशा में की गई पहल से अन्य कर्मचारियों में भी सकारात्मक संदेश गया है।
इस प्रकार लोक निर्माण विभाग संभाग मुंगेली ने विकास कार्यों के साथ कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्रकरण सौंपने की कार्यप्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक तत्परता एवं संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें