छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सदस्यता अभियान जारी, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा........।
Rupendra kumar....✍️
सरगांव/मुंगेली। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला मुंगेली द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान एवं सेनानी जुड़ाव कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक पथरिया के सरगांव में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
जात-पात की विदाई और छत्तीसगढ़िया एकता के नारों से गूंजा सरगांव......
कार्यक्रम के दौरान "जात-पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई" जैसे नारे लगाए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की बोली, भाषा, संस्कृति, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर आवाज उठाना है।
संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के उद्योगों, फैक्ट्रियों, निजी क्षेत्र तथा सरकारी संस्थानों में स्थानीय पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं का अधिकार बताते हुए कहा कि इन मुद्दों को लेकर संगठन लगातार अपनी गतिविधियां जारी रखेगा।
पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान को सहेजना तथा छत्तीसगढ़ महतारी के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने पुरखों शहीद वीरनारायण सिंह, गुण्डाधुर, राजा गुरु बालकदास, राजमोहनी देवी, बिलासा दाई और डॉ. खूबचंद बघेल के विचारों एवं संघर्ष की परंपरा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें