मुंगेली जिले में चोरी, मारपीट और अपहरण का आरोप — 15 दिन बाद भी लापता महिला को लालपुर पुलिस खोज नहीं पाई......।
Rupendra kumar .....✍️
मुंगेली (छत्तीसगढ़)।
जिले में अपराध लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। मारपीट, चोरी और अपहरण जैसे गंभीर मामलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला थाना लालपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने चोरी, मारपीट और शादीशुदा महिला के अपहरण तक के आरोप लगाए हैं।
हमने सबंध में थाना प्रभारी लालपुर सुंदरलाल से बात की फोन के माध्यम से तब प्रभारी की कहना है कि इसकी जांच चल रही है जैसी पता चलता है परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा.......
पीड़ित दमेन्द्र भास्कर, पिता शिवप्रसाद भास्कर, निवासी ग्राम सांवतपुर, तहसील लालपुर, जिला मुंगेली ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बताया कि वह 10 मार्च 2026 को इलाज के लिए अस्पताल गया हुआ था। पहले हुआ शिकायत फिर एफ आई आर और कार्यवाही कुछ भी नहीं आखिर लापता महिला राजकुमारी महिला को कब खोजे गी लालपुर पुलिस इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
लापता महिला राजकुमारी भास्कर
लेकिन अब सवाल या उठ रहा है शिकायत किया 15 दिन हो गया लेकिन महिला का पता अभी तक नहीं चली.......
पीड़ित के अनुसार, घर से करीब 37,000 रुपये नगद, बर्तन, मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, घर का गैस सिलेंडर चालू छोड़ दिया गया, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना से पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी दी गई थी। इसके अलावा मामले में मारपीट और एक शादीशुदा महिला के अपहरण जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। आरोप है कि ललित भास्कर पर कोई कार्यवाही देख खाने को नहीं मिला। आखिर कौन हो सकता है इस घटना की मुख्य आरोपी
लापता महिला के पति ने आरोप लगाया है कि ललित भास्कर ही ले गया हालांकि यह जांच की विषय लेकिन पुलिस अब तक इससे पूछताछ क्यों न की है से चिंताजनक बात यह है कि घटना के करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी लालपुर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। 15 दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई अतापता नहीं.... आखिर लालपुर पुलिस लापता महिला को कब खोजगा....


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें