पथरिया में कांग्रेस का ब्लैक डे प्रदर्शन, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी.....।
Rupemdra kumar...
मुंगेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 8 अक्टूबर को देशभर में मनाए जा रहे ‘ब्लैक डे’ के तहत मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जब निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्हें रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी सांसदों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। पार्टी का दावा है कि कार्रवाई में कई नेताओं को चोटें भी आईं। कांग्रेस ने इस घटना को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए इसकी निंदा की।
‘सवाल पूछना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार’ — दिलीप बंजारा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप बंजारा कहा कि लोकतंत्र में सरकार और संवैधानिक संस्थाओं से सवाल पूछना तथा जवाबदेही की मांग करना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के बजाय उनके द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।
वर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।
बिजली समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा
पथरिया में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से क्षेत्र में बिजली कटौती, बिजली आपूर्ति की समस्या और आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय जनसमस्याएं भी जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं दूसरी ओर मुंगेली जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा, चंद्रभान बारमते, मुकेश मिरी, दीपक गुप्ता, तारिणी विश्वकर्मा, जागेश्वरी वर्मा, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, हेमिन मंगेशकर, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, दिलीप कौशिक, ग्वाल दास अनंत, श्रीनिवास ठाकुर, नेतराम साहू, घसिया लहरे, संतोष पाली, संपत जायसवाल, अभिषेक यादव, रौनी गेंदले, जैतराम खांडे, अभिराम पाल, संतोष वर्मा, जागेश्वर राजपूत, दुकलहा, जित्तू राजपूत, विजय ध्रुव, चमन वर्मा, ओंकार डडसेना, कृष्ण कुमार, नवीन कौशिक, डब्बू साहू, प्रीतम, चंद्रकुमार डडसेना, दिलहरन गोयल, हीरादास मानिकपुरी, रतिराम ओगरे, पूनम दिव्य, जगदीश जायसवाल, हितेश डडसेना, कुलेश्वर यादव, सौरभ शुक्ला, कालिका, परमेश्वर, रामकुमार, लीला जायसवाल, मदन पटेल, ओमकार यादव, ज्ञानदास चेलकर, सुनील वर्मा और राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें