मुंगेली में दो दिवसीय जिला स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज....19 अक्टूबर को होगा फाइनल.... खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर.....।.


Rupendra kumar 

मुंगेली // जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सीएमओ श्री होरी सिंह सहित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उन्हें एक अलग पहचान दिलाना है।
रोमांचक मुकाबले में टीम B ने एक विकेट से दर्ज की जीत
नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह एवं पार्षदों ने किया शुभारंभ, बालिकाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण दे रही सन राईस क्रिकेट सोसायटी.............



इसके अलावा बिलासपुर से अपनी बेटी अलीजा खान को मैच खिलाने लेकर पहुंचे  नफीस खान सहित खिलाड़ियों के माता-पिता और खेलप्रेमियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
टूर्नामेंट में दोनों टीमों के कप्तानों का चयन पर्ची के माध्यम से किया गया। इसमें टीम A की कप्तानी कामता साहू और टीम B की कप्तानी आयुष गेंदले को मिली। 

 सन राईस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली, छत्तीसगढ़ के संचालक व कोच जलेश यादव.....


टॉस जीतकर कप्तान आयुष गेंदले ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
सुयश और बलराम की शानदार पारियां, टीम A ने बनाए 153 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम A के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुयश डिंडौरे ने 40 रन और बलराम चंद्राकर ने 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं दीपेश ने 7 रनों का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम A ने निर्धारित पारी में कुल 153 रन बनाए।
गेंदबाजी में टीम B की ओर से ऑलराउंडर खिलाड़ी देवकी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए। आशुतोष गेंदले ने 2 विकेट, जबकि सोमेश बंजारा और तुषार देवांगन ने 1-1 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह, पार्षद सभापति  सूरज यादव,  संजय चंदेल,  रोशन सोनी,  अनिमेष देवांगन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
इसके अलावा बिलासपुर से अपनी बेटी अलीजा खान को मैच खिलाने लेकर पहुंचे  नफीस खान सहित खिलाड़ियों के माता-पिता और खेलप्रेमियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ( निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार......

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......