सरपंच रामखेलावन नेताम ने दिया अपने पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला.......।

 Rupendra kumar 

मुंगेली। जिले के ग्राम पंचायत धनगांव (गो.) के सरपंच रामखेलावन नेताम ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मुंगेली को आवेदन सौंपा है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को प्रमुख कारण बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामखेलावन नेताम ग्राम पंचायत धनगांव (गो.), तहसील एवं जिला मुंगेली के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे करीब दो वर्षों से सरपंच पद का दायित्व निभा रहे हैं। लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य खराब होने और लकवा की समस्या के कारण अब वे सरपंच पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में स्वयं को सक्षम नहीं पा रहे हैं।

स्वेच्छा से इस्तीफा देने का किया उल्लेख.......


सरपंच रामखेलावन नेताम ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि वे किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी स्वेच्छा से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

कलेक्टर सहित अधिकारियों को भेजी प्रतिलिपि......

सरपंच ने अपना इस्तीफा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मुंगेली को संबोधित करते हुए लिखा है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर मुंगेली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली तथा अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली को भी भेजी गई है।

अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा इस्तीफे पर नियमानुसार क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ( निर्देशन पर मुंगेली पुलिस ने लोहे के एंगल बरामद कर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार......

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......