संदेश

आई टी बी पी की 29वीं वाहिनी द्वारा छोटेडोंगर में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं कृषि यंत्र सामग्री का वितरण......।

चित्र
  सोनू बारमते की ख़बर      जिला कोण्डागांव   //नक्सल प्रभावित जिला कोण्डागांव एवं नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हर संभव उनकी सहायता भी करते रहे हैं। इसी क्रम में उप-महानिरीक्षक श्री राणा युध्दवीर सिंह सन्धु क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर). 29वीं वाहिनी के सेनानी श्री महेन्द्र प्रताप एवं द्वितीय कमान  सैय्यद जावेद अली के मार्गदर्शन में गुरूवार 29 फरवरी को सीओबी छोटेडोंगर में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कृषि यंत्र संबंधित वस्तुओं का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मुण्डाटिकरा, गौरदण्ड, कांकेरखेडा होरनार, एवं सहपाल के 150 स्थानीय ग्रामीणों का निशुल्क में चिकित्सा जाँच की गई एवं दवाइयां भी वितरित की गई।  कार्यक्रम में 29वीं वाहिनी के नि/जीडी परविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल इस क्षेत्र में आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हंै। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल हमेशा आप हमेशा आप लोगों की सेवा के लिय...

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 98 मामले दर्ज.......।

चित्र
  बिलासपुर ज़िला से सोनू बारमते की ख़बर  बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह फरवरी 2024 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 98 मामले दर्ज किए गए।  सयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 53, चूनापत्थर के 12, मुरूम के 06 एवं कोयला के 02 प्रकरणों सहित कुल 73 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 52 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से 11 लाख 98 हजार 3 सौ 22 रूपए जमा कराया गया है। शेष 21 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।  अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 14 एवं मुरूम के 05 प्रकरणों सहित कुल 19 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसका निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 12 लाख 35 हजार 9 सौ 76 रूपए जमा कराया गया है। इसी प्रकार अवैध खनिज भण्डारण करते पाए जाने पर रेत के 06 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 03 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 2 लाख ...

टी.बी. मुक्त पंचायत के लिए की गई अपील.......।

चित्र
कांकेर से सोनू बारमते की ख़बर   उत्तर बस्तर कांकेर // राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल सीईओ सुश्री हर्शलता वर्मा द्वारा टी.बी. मुक्त पंचायत एवं विकासखण्ड दुर्गुकोंदल को 2025 तक टी.बी. मुक्त किये जाने हेतु सभी नागरिकों से अपील की गई।  ग्राम पंचायत में देखी गई उत्साह लोगों के प्रति उन्होंने कहा कि जैसे ही टीबी रोग के लक्षण आए, तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपनी बलगम की जांच कराएं। साथ ही टीबी मरीजों को 06 माह तक गोद लेने के लिए भी सभी समाजसेवी संस्था, जनप्रतिनिधि एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारी एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं से अपील की गई। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज किशोरे, जिला कार्यक्रम समन्वयक  दीपक राजपूत, टी.बी. सुपरवाईजर  राजीव गावडे़, पिरामल स्वास्थ्य से  रावेन्द्र अवस्थी,  रूपेन्द्र देवदास एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

लक्ष्य हासिल करने पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ कड़ी मेहनत करें - कलेक्टर राहुल देव.....।

चित्र
मुंगेली जिला से सोनू बारमते  मुंगेली //  मुंगेली विकासखंड के फास्टरपुर स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में स्नेह सम्मेलन एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  राहुल देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती देवी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति पर आधारित गीतों में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।  विद्यार्थियों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों मतदान के लिए प्रेरित करने वाले दो छात्रों और खेल में महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले एक छात्र को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया फास्टरपुर महाविद्यालय में स्नेह सम्मेलन एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन लेक्टर ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य को आगे रखिए और उसे प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी ऊ...

पोस्टर बैनर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का किया गया प्रचार-प्रसार.......।

चित्र
  बेमेतरा ज़िला से सोनू बारमते की ख़बर  छत्तीसगढ़ /बेमेतरा / वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला सत्र न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स सोनिया राजपूत, वेतन सिंह, दुवेन्द्र सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार यादव, चंद्रकिशोर सिंह, पवन कुमार साहू, पंकज घृतलहरे, कु.स्थाति द्वारा स्थान कलेक्ट्रेट कार्यालय, सिग्नल चौक, नवागढ़ चौक, भद्रकाली मंदिर बेमेतरा, बिजली ऑफिस, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बेमेतरा, जिला अस्पताल बेमेतरा, बैंक ऑफ बडौदा बेमेतरा, पोस्ट ऑफिस बेमेतरा, एसबीएम एटीएम, तालुका साजा, तहसील कार्यालय बेरला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बेरला, देवरबीजा, साजा, खम्हरिया, छ.ग. राज्य ग्रामीण बालसमुंद, तहसील कार्यालय नादघाट में आगागी नेशनल लोक अदालत 09 मार्च आयोजन का बनैर, पोस्टर लगाकर, पाम्पलेट का वितरण कर लोक अदालत के संबंध में आमजन एवं पक्षकारों को जागरूक किया ।  इस मौके पर बताया गया कि यदि उनके या उनके किसी मित्र, परिजन का कोई राजीनामा योग्य मामल...

नारी शक्ति के व्यापक योगदान की महता : सतनामी बेटी -काजल दिनकर.....

चित्र
बिलासपुर ज़िला से अनिल बघेल की ख़बर  बिलासपुर / आज के परिवेश में केंद्र सरकार घर-घर में पड़ी मानसिक बेड़ियों को धीरे-धीरे अपनी नारीत्व योजनाओं के माध्यम से तोड़कर सशक्त और समृद्ध की मिसाल के रूप में खड़ा कर दिया है    नारी शक्ति को इस संसार की सृजनशक्ति माना जाता है ऐसे ही शक्ति जो संसार को जोड़ती है पूरी सृष्टि को संचालित और नियंत्रित करती है   नारी शक्ति एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को समाज को कभी मां के रूप में कभी बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधती है        नारी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है  नारी के अंदर सहनशीलता धैर्य प्रेम ममता और मधुर वाणी जैसे बहुत से गुण विद्यमान है जो की नारी की असली शक्ति है यदि कोई नारी कुछ करने का निश्चय कर ले तो वह उस कार्य को करें बिना पीछे नहीं हटती है और वह बहुत से क्षेत्र में पुरुषों से बेहतरीन कार्य कर अपनी शक्ति का परिचय देती है प्राचीन काल से ही हमारे समाज में  झांसी की रानी गुरु माता ममतामई म...

कोटपा एक्ट के तहत 11 दुकानों में की गई चालानी कार्यवाही

चित्र
मुंगेली // कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. देवेन्द्र पैकरा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम सरईपतेरा के 11 दुकानों मे कोटपा एक्ट के तहत 1250 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई तथा 10 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल सरईपतेरा में नशीली औषधियों के दुष्परिणाम पर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी गई। औषधि निरीक्षक श्रीमति किरण सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं के रख-रखाव एवं दुरूपयोग को रोकने हेतु समय-समय पर औषधि संस्थानों की नियमित जांच की जाती है। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।