सक्ती जिले के ग्राम पिसौदा में राशन वितरण में गड़बड़ी, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं........।
Rupendra kumar.....,✍️
सकती //जिला के ग्राम पंचायत पिसौदा से शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक की मनमानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उचित मूल्य दुकान के संचालक कश्यप द्वारा उपभोक्ताओं को चावल वितरण नहीं किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला शक्ति के ग्राम पिसौदा में राशन वितरण में गड़बड़ी शिकायत के बाद कोई ठोस कर्रवाई नहीं.....
ग्रामीणों के अनुसार, इस मामले की शिकायत खाद्य निरीक्षक से की गई थी, लेकिन शिकायत के बाद भी संबंधित संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सासाकी उचित मल्य संचालक कश्यप की मनमानी रवैया और धमकी भरा अंदाज......
ग्राम पंचायत पिसौदा निवासी रामकिशन गीत लहरे ने इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन दिया और भूख हड़ताल भी की, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय राशन दुकान से मिलने वाला चावल गरीबों का अधिकार है, लेकिन संचालक की मनमानी के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गरीबों को उनका हक मिल सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें