भाजपा युवा नेता सत्यम साहू ने दी देशवासियों को 26 जनवरी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं........।
मुंगेली//26 जनवरी आज का यह दिन हमारे देश के लिए गर्व, सम्मान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—का पालन करेंगे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी से प्रयास करें।
साथियों, जब-जब हमारे देश का ध्वज लहराता है तो हम सब को गर्व से भर देता है। आज 26 जनवरी को हम सब गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जो हमारे संविधान के लागू होने का दिन है। 1950 में इसी दिन संविधान को अपनाने के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। यह दिन हमारे मूल्यों और अधिकारों को समझने कि विषय है।
भाजपा युवा नेता सत्यम साहू विशेष...प्रदेश वासियों को दिया बधाई....✍️💐🇮🇳

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें