वृक्षारोपण कर दी गई विधिक जानकारी मनुष्य और पर्यावरण एक दूसरे के अभिन्न अंग है- एडीजे कश्यप.......।

 सोना बारमते की ख़ास ख़बर 

खैरागढ़ //मंथली प्लान का एक्शन के तहत अध्यक्ष  सुषमा सावंत  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के निर्देशानुसार और   तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ एवं   सचिव  हेमंत कुमार रात्रे के द्वारा आज दिनांक 05 जून 2024  ग्राम दपका और व्यवहार न्यायालय परिसर खैरागढ़  में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर  का आयोजन किया गया 


जहां मनरेगा कार्य कर रहे मजदूरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार कश्यप ने पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य और पर्यावरण एक दूसरे के अभिन्न अंग है , पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा।

आगे मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट विवेक गर्ग ने मनरेगा स्थल पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 

मानव द्वारा अपने हित के लिए लगातार पृथ्वी के संसाधनों का दोहन करने के कारण होने वाली क्षति को रोकने और पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण दिवस  की शुरुआत की गई। मानव ने पिछले 200 वर्षो में अपनी उन्नति और प्रगति के नाम पर प्रकृति का जो शोषण किया है, उसी का परिणाम है जो आज हम अपने पर्यावरण में परिवर्तन देख रहें है। यदि इस पर अब भी दृढ़ता के साथ विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हमें इसके भयंकर परिणाम भुगतने होंगे। इस विषय को लेकर विश्व में जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण करने के लिए हर वर्ष 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे यानी अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस  मनाया जाता है। 

 आगे पैरा लीगल वालंटियर गोलूदास साहू ने लोगों को पेड़ लगाने, बचाने और बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आगे उपस्थित मजदूरों को पौधा वितरण सीजेएम गर्ग द्वारा किया गया।

साथ ही व्यवहार न्यायालय खैरागढ़ परिसर में भी इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीएलवी कला प्रजापति,गोलूदास,  सरपंच सुनीता साहू ज्ञानचंद, सचिव अजर दास साहू, छबिराज, अधिवक्ता सुरेश ठाकुर, सहित समस्त अधिवक्ता गण एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारी गण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पंचायत सदस्य पद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से योग्य शिक्षित मिलनसार,अचना बंजारा इंजीनियर..... आम लोगों में मिल रहा है जन समर्थन..…...।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीकांत पाण्डेय को जिला पंचायत सदस्य बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: अरविन्द सिंह राजपूत.....✍️🗞️

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️