लोरमी में बनेगा इंडोर स्टेडियम, चौपाटी, उद्यान और नालंदा परिसर कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.......।

सोनू बारमते की खबर 

मुंगेली // उप मुख्यमंत्री  अरूण साव की मंशानुरूप नगर पंचायत लोरमी में इंडोर स्टेडियम, चौपाटी, उद्यान निर्माण, मनियारी नदी में रिवर व्यू, हाईस्कूल मैदान सौंदर्यीकरण एवं नालंदा परिसर का निर्माण किया गया जाएगा। इससे आमलोगों को विभिन्न सुविधाएं मिलेगी। कलेक्टर  राहुल देव ने लोरमी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करें, ताकि आमलोगों को सुविधाएं मिल सके।

कलेक्टर देव ने कहा कि निर्माण कार्यों में कोई परेशानी आती है, तो उसकी जानकारी साझा करें। जिससे संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों और जिला प्रशासन के माध्यम से दूर किया जाएगा। कलेक्टर  देव ने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित फील्ड में जाकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें, जिससे निर्माणाधीन कार्यों में तेजी आएगी और गुणवत्ता बनी रहेगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री गिरधारी लाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।