मुंगेली कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई प्राथमिक शाला नवलपुर के शिक्षक दुर्गेश राठौर निलंबित ....।

छत्तीसगढ़ मुंगेली //  कलेक्टर  राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एल. चतुर्वेदी द्वारा जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम नवलपुर प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक (एलबी)  दुर्गेश राठौर को निलंबित किया गया। कलेक्टर जनदर्शन में सहायक शिक्षक  दुर्गेश राठौर के विरुद्ध नशे की हालत में विद्यालय आने और अध्यापन कार्य में रुचि नहीं लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी।


नशे की हालत में विद्यालय आने और अध्यापन में रुचि न लेने के कारण हुई कार्यवाही

 कलेक्टर ने तत्काल जांच के लिए डीईओ को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में लोरमी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में  राठौर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी में संलग्न करते हुए जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।