चुनावी घोषणाओं को लेकर संविदा कर्मी बैठे हड़ताल पर आखिर कब होगी नियमितिकरण...।

दबंग रिपोर्टर मुंगेली // जिले में शासकीय विभागों में कार्यरत  संविदा  कर्मचारी 17 जनवरी को कांग्रेस के 2018 में चुनावी जन घोषणापत्र में किए गए  वादे नियमितिकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल की शुरुआत कर दी है। 5 दिवसीय हड़ताल के द्वितीय दिवस कर्मचारी भैंस के आगे बीन बजाकर कुंभकर्णीय नीद के चित्र के माध्यम से प्रदर्शन किया।

महासंघ के जिला संयोजक ताकेश्वर साहू ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के चार साल बाद भी 2018 के चुनावी जन घोषणापत्र में किए नियमितिकरण के वादे और हमारी मांगे पूरी नही की है, जबकि मात्र 1 वर्ष का  कम समय सरकार के पास शेष है। 

महासंघ के उप संयोजक अजय क्षत्रिय ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी स्वयं 14 फरवरी 2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच में आकर बोले थे इस साल किसान का किए है अगले साल अनियमित कर्मचारियों की मांग पूरा करेंगे लेकिन वो साल अभी तक नही आया है और तो और संविदा कर्मचारियों के मानदेय में भी 4 साल से वृद्धि नही हुवा है इस है कारण प्रदेश के  संविदा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है


महिला विंग श्रीमती अंजू बाला शुक्ला ने कहा कि दीगर राज्यों में संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के बारे में  यदि सरकार उचित निर्णय नही लेती है तो 30 जनवरी 2023 से 54 विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में जायेंगे।

महासंघ के कोषाध्यक्ष मनीष तंबोली ने बताया कि नियमितिकरण की मांग को लेकर जिले के 200 से 250 से अधिक संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए है। 

कि न तो 62 वर्ष की नौकरी की सुरक्षा, न ही सही ढंग से वेतन, न ही अनुकम्पा नियुक्त, और न ही अन्य शासकीय सेवकों की भांति अन्य कर्मचारी सुविधाऐं प्राप्त हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।