संत रामपाल महाराज जी आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन...।
मुंगेली // जिला के दामापुर ग्राम में आज दिनांक 15/01/2023 को समय 11:30 पर प्रारंभ किया गया यह सत्संग LED टी.वि के माध्यम से शास्त्रोक्त ज्ञान को संत रामपाल जी महाराज के द्वारा श्रोताओं को और संसार कल्याण के लिए किया गया। समाज के कुरीति को हटाकर समाज में बेटा बेटी एक समान का ज्ञान देकर संत रामपाल जी महाराज द्वारा पूरे देश भर में जगह जगह समाजिक उत्थान के आध्यात्मिक सतसंग कार्यक्रम करवाए जा रहें है। जगतगुरु संत रामपाल महाराज जी का उद्देश्य है कि समाज में फैले जाति पाती का भेदभाव को मिटाना एवं नैतिक आध्यात्मिक जागृति लाना ,समाज मे फैले हर प्रकार के नशा को दूर करना, समाज से दहेज रूपी कुरीति को जड़ से खत्म कर समाज में शांति भाई चारा स्थापित करना ,सामाजिक बुराई को समाप्त करके स्वच्छ समाज तैयार करना एवं भ्रष्टाचार को खत्म करना।
विश्व कल्याण मिशन के इस कड़ी में बताया गया कि हमें किस एक पूर्ण परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। जिससे सर्व लाभ मानव समाज को हो सकें। संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल सतसंग संत रामपाल जी महाराज के इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम में मुंगेली जिले के समस्त अनुयायियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में तरुण भास्कर, मुरलीधर गबेल, विश्वनाथ साहू, राजेंद्र भास्कर,मुनींद्र साहू भूपेंद्र भास्कर, दुर्गेश गेबल, गोवर्धन साहू,भक्ति राम साहू,दिनेश कुमार साहू,जयसिंह यादव ,संगीता साहू,थनेश्वरी गबेल आदि का योगदान रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें