सड़क हादसे के घायलों को गोल्डन आॅवर में अस्पताल पहुॅचाने वाले गुड सेमेरिटन व्यक्ति को मिलेगा पाँच हजार रूपये

मुंगेली // सड़क दुर्घटना में घायलों की जीवन बचाने के लिए जनता को प्रेरित करने के उद्देश्य से सड़क हादसे के घायलों को  गोल्डन आॅवर में अस्पताल पहुॅचाने वाले व्यक्ति के लिए गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई  है। इस योजना के तहत घायलों को  गोल्डन आवर में अस्पताल पहुॅचाने वाले व्यक्ति को पाँच हजार रूपये की राशि दी जाएगी।  


कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में विगत दिनों आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि मोटरयान अधिनियम के अनुसार दुर्घटना के बाद एक घंटे यानि गोल्डन ऑवर काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने पर मृत्यु को टाला जा सकता है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को कानूनी संरक्षण दी जाती है। यदि गुड सेमेरिटन व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को सीधे अस्पताल ले जाता है, तो अस्पताल प्रबंधन पूरी जानकारी संबंधित थाने को देगा। डॉक्टर की पुष्टि उपरांत गुड सेमेरिटन को आधिकारिक लैटर पैड पर पावती दी जाएगी। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाईल नम्बर, पता व बैंक विवरण, दुर्घटना का दिनांक समय व कैसे गुड सेमेरिटन द्वारा पीड़ित की जान बचाई गई संबंधी विवरण का उल्लेख होगा। जिसका उल्लेख करते हुए पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।