देश में कोरोना महामारी की बढ़ती परिस्थिति को देखते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा यादव ने किसान एवं मजदूर भाइयों के लिए केन्द्र सरकार से की आर्थिक मदद की अपील।।

Rupendra kumar Editor CG mungeli mo- 8461910061


मुंगेली /मुंगेली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार असंगठित कामगार मुंगेली के जिला अध्यक्ष दुर्गा यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मांग की है कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खातों में इस कोरोना काल में पहुंचा रही है। उसी तर्ज पर संपूर्ण भारत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रमिकों मजदूरों को जो इस कोरोना काल में काम के अभाव में लॉक डाउन और कोविड की परिस्थिति में अपने अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। उन्हें बहुत सारे अपने आवश्यक आर्थिक दायित्वों के निर्वहन के लिए न्यूनतम 7200/- प्रति     केवल खाद्य सामग्री से ही घर चल पाना बहुत कठिन होता है। बहुत सारे अन्य आवश्यक खर्चो जैसे गैस बिजली पानी अन्य जरूरत की सामग्री। इन सबके लिए हर माह आर्थिक बोझ भी श्रमिकों और मजदूरों के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। 

इस कोरोना काल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बहुत से उद्योग धंधे आज देश में और छत्तीसगढ़ राज्य में प्रभावित हुए हैं। रोजगार का अभाव उत्पन्न हुआ है।इसलिए  मानव धर्म को अपनाते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार कांग्रेस के इस खुले पत्र के माध्यम से मैं आपसे मांग करता हूं। की अविलंब संवेदनशीलता दिखाते हुए श्रमिक मजदूर भाई बहनों को न्यूनतम 72 सौ रुपए की राशि का भुगतान जल्द से जल्द प्रारंभ करें। कल 1 मई मजदूर दिवस भी है। इससे पावन दिन ऐसे अच्छे शुरुआत के लिए सब से श्रेष्ठ साबित होगा। इस मजदूर दिवस को यह सौगात श्रमिकों और मजदूरों के घरों में एक संतोष और बड़ी राहत पहुंचाने वाली साबित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।