एक रुपए और एक पैली धान देखकर बढ़ाए किसानों का मान"


रुपेन्द कुमार

मुंगेली/  छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे अभियान "एक रुपए और एक पैली धान, देखकर बढ़ाए किसानों का मान" कार्यक्रम के तहत आज  एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष पोखराज बंजारे के नेतृत्व में जिले से 53 कट्टी धान एकत्रित किया गया धान को गाड़ी में भरकर व प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी एवं छाया विधायक राकेश पात्रे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया गया।छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगेली जिला एनएसयूआई के द्वारा गांव-गांव में जाकर किसानों से एक पहली धान व एक रुपए इकट्ठा किया, जिसे दिल्ली में आंदोलनरत किसान भाइयों के समर्थन एवं हौसला अफजाई के लिए रायपुर भेजा गया जिसके पश्चात यह धान दिल्ली में आंदोलनरत किसान भाइयों तक पहुंचाई जाएगी, कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकराम साहू,शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,सेवादल मुख्य दिलीप बंजारा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया,पूर्व पार्षद सोम वर्मा,बरेला सरपंच कृष्ण कुमार यादव,मंतराम यादव,अलीम मिर्जा,श्रवण सोनकर,अजय साहू,ईश्वर चतुर्वेदी,रवि भास्कर,योगेश्वर सिंह,नानू ठाकुर,शिवम छैदईया ,राहुल यादव,पंकज मोहले,शेख सलीम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पंचायत सदस्य पद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से योग्य शिक्षित मिलनसार,अचना बंजारा इंजीनियर..... आम लोगों में मिल रहा है जन समर्थन..…...।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीकांत पाण्डेय को जिला पंचायत सदस्य बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: अरविन्द सिंह राजपूत.....✍️🗞️

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️