संदेश

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

चित्र
  Rupendra kumar ✍️  छत्तीसगढ़ // मुंगेली,  छात्र जीवन में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त दिशा देने वाले देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छत्तीसगढ़ प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग दिनांक 27 से 29 जून तक माँ महामाया की पावन नगरी अंबिकापुर में आयोजित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को वैचारिक विषयों, कार्यपद्धति, संगठनात्मक कौशल एवं नेतृत्व विकास से संबंधित विविध सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए संगठन की दिशा एवं गति तय करने वाला रहा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुंगेली जिले को बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। जिले के सक्रिय कार्यकर्ता  चित्रगुप्त अनंत को प्रदेश छात्रावास प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह न केवल मुंगेली इकाई के लिए, बल्कि सम्पूर्ण जिले के लिए गौरव का विषय है। चित्रगुप्त अनंत वर्तमान में रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय में बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (अंतिम वर्ष) के छात्र हैं। उनका परिषद से जुड़ाव वर्ष 2021 में हुआ था...

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती: दो हाइवा वाहन जब्त, चालकों पर कार्रवाई जारी.............।

चित्र
Rupendra kumar ✍️  मुंगेली // कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज मुंगेली जिले में खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है।   जिला खनिज अधिकारी  ज्योति मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 7002, जिसे चालक राजू निषाद चला रहा था, और सीजी 28 आर 6531, जिसे चालक लालू ध्रुव चला रहा था, दोनों ही वाहनों द्वारा मुंगेली क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई में दोनों वाहनों को रोककर रक्षित केंद्र मुंगेली में जब्त कर रखा गया है, और चालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

समर्पित संस्था के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का 2 लाख रूपये बीमा राशि का लाभ हुवा.......।

चित्र
Rupendra kumar.....✍️ मुंगेली // समर्पित गरीबी उन्मूलन एवम् सामाजिक अनुसन्धान केंद्र बिलासपुर के द्वारा वित्तीय साक्षरता केन्द्र कार्यक्रम भारतीय रिज़र्व बैंक के सहयोग से संचालित किया जा रहा है इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिला के मुंगेली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कारेसरा मृतक भावना यादव की नार्मल मृत्यु हुवा था। घटना की जानकारी मृतक के पति (नॉमिनी) श्री प्रमोद यादव द्वारा समर्पित संस्था के वित्तीय साक्षरता कार्यालय को दिया गया , ब्लॉक काउन्सलर अमित यादव एवं रूपेन्द्र यादव के सहयोग द्वारा नॉमिनी को साथ लेकर SBI ब्रांच मैनेजर लोरमी से चर्चा किया गया, तथा मृतका के पति श्री प्रमोद यादव को बीमा क्लेम के बारे में जानकारी देकर काम में सहयोग दिया गया एवं 2 लाख रूपये की राशि प्रदान करवाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। जिसके लिए मृतक के परिजन द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली का धन्यवाद किया गया  विशेष सहयोग ललित कुमार (अग्रणी बैंक मैनेजर) डी के पान (काउंसलर एलडीएम ऑफिस), ब्रांच मैनेजर लोरमी, समर्पित संस्था से केंद्र समन्वयक  आत्माराम मरावी अमित यादव,  रूपेंद्र यादव,...

सतनामी समाज के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र चतुर्वेदी

चित्र
Rupendra kumar ✍️  मुंगेली // जिले के ग्राम पंचायत लालाकापा में सतनाम समाज की बैठक का आयोजित की गई  जिसमें सर्वसम्मति से धर्मेंद्र चतुर्वेदी को सतनामी समाज  ग्राम पंचायत लालाकापा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, बता दे यह सामाजिक कार्य में बहुत सक्रीय रहते है, और युवाओं में बहुत पकड़ रखते हैं, abvp के छात्र नेता भी रह चुके हैं जिला संयोजक से प्रांत छात्रावास प्रमुख भी रह चुके हैं अभी बीजेपी के युवा मोर्चा में है , इसी क्रम में उपाध्यक्ष देवचंद डाहीरे, रोशन चतुर्वेदी सचिव,  एकेश्वर् दिवाकर सह सचिव, सुरज डाहीरे कोषाअध्यक्ष को बनाया गया, इस अवसर पर राजेश ,सुनील, बिरेंद्र, सुभाष पात्रे, बलवंत मोहले, प्रदीप सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे,

फुले फिल्म छत्तीसगढ़ी एवं पूरे भारत के शिनेमाघरो में संचालित करने के लिए मुंगेली जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन दिया गया

चित्र
Rupendra kumar ✍️  मुंगेली  //जिले में भीम रेजीमेंट द्वारा फुले फिल्म जिसका नीव समानता पर आधारित है जिसे छत्तीसगढ़ एवं पूरे भारत के सिनेमाघरो में संचालित करने के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक विभाग को ज्ञापन जिला इकाई मुंगेली भीम रेजिमेंट  के द्वारा सौपा गया, मुख्य रूप से कुलदीप जांगड़े जिला अध्यक्ष मुंगेली भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़  बढ़ती अपराध औरकनून व्यवस्थापर आवाज उठाते नजर आते हैं भी रजीमेंट मुंगेली  नोबिल नवरंग जिला कार्यकारिणी दीपचंद गेंदले जिला मीडिया प्रभारी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बंजारा पूर्व जिला अध्यक्ष मुंगेली राजा घिरीतलहरे ब्लाक प्रभारी प्रदीप बर्मन योगेंद्र पात्रे दीपक बंजारेअजय भास्कर और अन्य साथी उपस्थित थे।

मानवाधिकार सहायता संस्था भारत .... राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप की नेतृत्व में जिला बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन सम्पन्न।

चित्र
Rupendra kumar.....✍️😎 छत्तीसगढ़ //  बिलासपुर//  मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत जो कि भारत में विस्तार करते हुए भारत में आम  लोगों  की हित में काम करने वाले एक ऐसी  संगठन है जो लोगों को नया दिलाने से लिए काम करते हैं बताया जाता हैं कि धरातल पर काम करते नजर आते हैं  आज इसी कड़ी में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए बिलासपुर जिला में प्रदेश समीक्षा बैठक का आयोजन रखा गया दिनांक 27  अप्रैल 2025 को  और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का पद की नियुक्त किया गया जिसमें  अध्यक्ष डॉ रमेश  कश्यप ने कहा कि मानवाधिकार सहायता संस्थान संगठन भारत हमारे संगठन पूरे भारत में विस्तार होकर काम कर रहा है । जब आपकी कोई ना सुने तब आप हमे चुने........ मानवाधिकार सहायता सस्थान  भारत.......। और साथ में यह भी बताया ह कि संगठन को नियमानुसार चलाएंगे और आम लोगों की हित में काम करेंगे इस समीक्षा बैठक आयोजन में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप  प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विंद यादव  राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी कुमार राज  प्रदेश ...

बेटे की हत्या करने वाले पिता व चाचा को किया गया गिरफ्तार .......... आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता

चित्र
Rupendra kumar ✍️  छत्तीसगढ़ // मुंगेली पु लिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में हत्या के अज्ञात आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता   थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंचनपुर मे हुई हत्या के आरोपी निकले पिता व चाचा  अपने पुत्र/भतीजा की हत्या कर गुमराह करने वाले आरोपी पिता शिवचरण श्रीवास व चाचा राजेन्द्र श्रीवास को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। घटना में प्रयुक्त पुल के नीचे छिपाकर रखे बांस के डण्डा को किया गया जप्त आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 78/25 धारा 103(1), 238 (ख), 3 (5) बीएनएस दर्ज दिनांक 23.04.2025 के रात्रि करीब 11.00 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी शिवचरण श्रीवास ने बाम कोटवार के घर जाकर बताया कि मेरा लड़का भोला श्रीवास घर के आंगन मे लहू-लुहान पड़ा है तब घर बाकर देखने पर शिवचरण का लड़का भोला श्रीवास अपने घर के आंगन में लहू लुहान पड़ा था उसके सिर स्तक, पीठ, पैर, हाथ, भुजा मे लाठी जैसे किसी वस्तु मारपीट करने पर गंभीर चोट लगा है और उसकी मृत्यू गया है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भोला श्रीवास को मारपीट कर हत्या कर दिये ह...