मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

 Rupendra kumar ✍️ 

छत्तीसगढ़ // मुंगेली, 

छात्र जीवन में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त दिशा देने वाले देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छत्तीसगढ़ प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग दिनांक 27 से 29 जून तक माँ महामाया की पावन नगरी अंबिकापुर में आयोजित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को वैचारिक विषयों, कार्यपद्धति, संगठनात्मक कौशल एवं नेतृत्व विकास से संबंधित विविध सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए संगठन की दिशा एवं गति तय करने वाला रहा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुंगेली जिले को बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। जिले के सक्रिय कार्यकर्ता  चित्रगुप्त अनंत को प्रदेश छात्रावास प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह न केवल मुंगेली इकाई के लिए, बल्कि सम्पूर्ण जिले के लिए गौरव का विषय है।


चित्रगुप्त अनंत वर्तमान में रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय में बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (अंतिम वर्ष) के छात्र हैं। उनका परिषद से जुड़ाव वर्ष 2021 में हुआ था। प्रारंभ से ही उन्होंने संगठन के कार्यों में अपनी सक्रियता और निष्ठा का परिचय दिया है। उन्होंने पूर्व में रायपुर महानगर कार्यालय मंत्री, उत्तर भाग संयोजक, तथा प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रमुख जैसे संगठन के महत्त्वपूर्ण दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है।


छात्रावास प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका परिषद द्वारा संचालित छात्रावासों की योजना, अनुशासन, संगठनात्मक व्यवस्था और विस्तार को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। प्रदेशभर में संचालित छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुसंस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ वातावरण सुनिश्चित करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।


इस नियुक्ति से परिषद के छात्रावास कार्य को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की आशा है। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने  अनंत को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पंचायत सदस्य पद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से योग्य शिक्षित मिलनसार,अचना बंजारा इंजीनियर..... आम लोगों में मिल रहा है जन समर्थन..…...।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीकांत पाण्डेय को जिला पंचायत सदस्य बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: अरविन्द सिंह राजपूत.....✍️🗞️

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️