अवैध रेत परिवहन पर सख्ती: दो हाइवा वाहन जब्त, चालकों पर कार्रवाई जारी.............।

Rupendra kumar ✍️ 

मुंगेली // कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज मुंगेली जिले में खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। 

 जिला खनिज अधिकारी  ज्योति मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 7002, जिसे चालक राजू निषाद चला रहा था, और सीजी 28 आर 6531, जिसे चालक लालू ध्रुव चला रहा था, दोनों ही वाहनों द्वारा मुंगेली क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई में दोनों वाहनों को रोककर रक्षित केंद्र मुंगेली में जब्त कर रखा गया है, और चालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।