सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल-जल योजना’ में मुंगेली जिले में दिखा भ्रष्टाचार.......💧 पानी की बूंद-बूंद को तरस रही जनता...।.

 Rupendra kumar.....✍️

📍 मुंगेली

सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन मुंगेली जिले में इस योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। कई गांवों में पाइपलाइन और पानी की टंकी का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन लोगों के घरों तक नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

एक ओर तपती गर्मी...... और दूसरी ओर पानी की असुविधा....... रहा चिंता की विषय.....



आखिर कब करेगी प्रशासन कार्यवाही ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर......

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत किए गए कई कार्य अधूरे हैं और निर्माण की गुणवत्ता भी काफी खराब है। जगह-जगह पाइपलाइन और संरचनाएं टूट-फूट की हालत में नजर आ रही हैं, जिससे योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

सरकार की नल जल योजना बना ........ भ्रष्टाचार या दिखावा...



ग्राम पंचायत निरजाम के ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर नल-जल योजना में हुए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग द्वारा समय पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आज भी गांव के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।