अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई फास्टरपुर, जिला मुंगेली.......भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।.....। ..

 मुंगेली // फास्टरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई  जिला मुंगेली द्वारा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ 711 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


 इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वहीं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी प्रदेश सहमंत्री श हिमांशु कौशिक 

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूर्णिमा मिश्रा 

एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  मनोहर यादव जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  कलेश्वर साहू, जिला संगठन मंत्री  यमनदास जी,जिला संयोजक अतुल साहू मुंगेली भाग संयोजक  मनीष यादव  नगर मंत्री  दिलेश साहू जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रोशन साहू नगर सहमंत्री  विकास खांडे जी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित रहे।



तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में राज केशरवानी, दीपक देवांगन, महेश दिवाकर, प्रदीप यादव, संदीप साहू, छाया सोनी जी, पीयूष नंदन जी, कुणाल बाबा टोंडे, हिमांशु यादव, सुधा श्रीवास, रविन्द्र, रोहित, धनंजय, विकास अंचल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक दायित्व का संदेश देते हुए कहा कि ऐसी यात्राएँ युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करती हैं।

यह तिरंगा यात्रा फास्टरपुर नगर में देशभक्ति और एकता का प्रतीक बनकर लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।