26 जनवरी गणतंत्र दिवस कि अवसर पर पत्रकार रूपेंद्र भारती विशेष.......... देशवासी को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..........।

Rupendra kumar ...

छत्तीसगढ़ // मुंगेली//26 जनवरी आज का यह दिन हमारे देश के लिए गर्व, सम्मान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—का पालन करेंगे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी से प्रयास करें



लोकतंत्र हमें बोलने और चुनने का अधिकार देता है। संविधान से ही न्याय संभव है। एकता में ही भारत की शक्ति है। देश को मजबूत बनाएं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं........✍️💐🇮🇳


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।