मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ........ रत्नावली कौशल

Rupendra kumar......✍️😎 छत्तीसगढ़// रायपुर// भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव से भेंट की भाजपा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने सदस्यता अभियान में भाजपा के रिकॉर्ड सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन और प्रभावशाली नेतृत्व में हमें यह कामयाबी मिली है। इसके लिए हम आपके आभारी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से की भेंट.......... संगठनात्मक मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं की चर्चा .....✍️🗞️ आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों का भी व्यापक प्रभाव जन मानस पर पड़ा है। पूरा राज्य भाजपामय होता जा रहा है। रत्नावली ने देव को बताया कि मुंगेली जिले के भी सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत कर बड़े पैमाने पर सदस्य ...