सरजू बगीचा जैसे सघन रिहायिशी इलाके में नियम विरुद्ध चलाया जा रहा था दुकान कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल ने की कार्रवाई.....।

 सोनू बारमते की ख़ास ख़बर 

बिलासपुर, / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई  शुरू कर दी है। इस सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में गठित दल ने सरजू बगीचा स्थित पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव , जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव तथा प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे। संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा स्थित  लाइसेंस धारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल, भंडारण, क्रय विक्रय , की जांच की जा की गई।


अवैध फटाका दुकानों पर की गई कार्रवाई

   उक्त दुकान में अनुज्ञप्ति के अनुसार कुल पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से बहुत अधिक पाई गई। दुकान रिहायशी इलाके में स्थित है। उक्त पटाखे के दुकान में विधि विरुद्ध तरीके से प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन किया जा रहा है। पटाखों के साथ साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी एकत्रित किए गए हैं। कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक पाई गई। क्रय विक्रय का लेखा जोखा विधिसम्मत तरीके से संधारित नही किया गया है। दुकान के अंदर आपात स्थिति में उपयोग के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं रखा गया है।दुकान की शटर में स्टॉपर भी नही है। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण तथा बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील किए जाने की कार्यवाही दल के द्वारा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।