नेशनल हाइवे के आसपास लगातर की जा रही है अतिक्रमण पर कार्रवाई....।

 सोनू बारमते कि ख़ास ख़बर 

बलौदाबाजार,/  डब्ल्यू पीपीआईएल 58 के 2019 की सुनवाई में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ.ग. द्वारा रोड़ किनारे अवैध कब्जाधारियों पर संज्ञान लिया जा रहा है। जिस पर जिला प्रशासन एवं भा.रा.रा.प्रा. द्वारा नेशनल हाइवे के किनारे अवैध रूप निर्माण किए गये मकान,दुकान, ढाबा के हटाने हेतु सूचना नोटिस जारी किए गये थे। जिसके तहत सिमगा-सरगांव भा.रा.रा. संख्या 130 कि.मी. 48.580 से कि.मी. 91.026 के अंतर्गत जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा के अंतर्गत 10 जनवरी 2024 को 33 अप्राधिकृत कब्जा हटाने हेतु कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सिमगा की और लेख किया गया था।


 जिस पर तहसीलदार द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 फरवरी से कब्जा हटाने हेतु कार्रवाई करते हुए 12 अप्राधिकृत कब्जा (मकान/दुकान /ढाबा ग्राम खण्डुवा, बनसांकरा, बैकोनी एवं चंदेरी में प्रथम चरण में कब्जा हटाया गया। इसी तरह 7 फरवरी को 20 अप्राधिकृत कब्जा,मकान0दुकान, ढाबा,दामाखेड़ा से नांदघाट (LHS) एवं 8 फरवरी  को 07 अप्राधिकृत कब्जा, मकान,दुकान,ढाबा) नांदघाट से दरचूरा (RHS) में हटाया गया है। उक्त जानकारी  सिमगा तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा ने दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न भाजपा सरकार के ऊपर तीखा हमला ...भाजपा राज में छत्तीसगढ़ विकास से कोषों दूर हुआ - निलेश पांडेय.......।