प्राथमिक शाला कि तीन शिक्षक निलंबित ...देखिए खास खबर.....।

 बिलासपुर से सोनू बारमते रिपोर्ट 

स्कूल समय में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामला

बिलासपुर / स्कूल समय में बच्चों की देख-रेख में लापरवाही के कारण मस्तूरी ब्लाॅक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दर्राभांठा के सभी तीन शिक्षकं- संतोष भोई, श्रीमती धनेश्वरी प्रधान एवं श्रीमती कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है।

 मंगलवार को दोपहर मध्यान्ह भोजन करने के बाद दो बच्चों की स्कूल परिसर के समीप स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चे बाहर निकल गए और ये हादसा हो गया। निलंबित तीनों शिक्षक सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं। आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।