कलेक्ट्रेट का गेट कूदकर अंदर घुसे सरपंच, पुलिस ने रोका तो हुई धर-दबोच, फर्जी शिकायत के विरोध में आंदोलन…

 बिलासपुर // सरपंच संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को बिलासपुर जिलाधीश कार्यालय का न सिर्फ घेराव किया बल्कि लगभग डेढ़ घंटे तक चक्का जाम कर मुख्य मार्ग से आवागमन को भी बाधित कर दिया। सरपंच संघ लगभग 3 घंटे तक कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े रहे। प्रदेशभर से आए सरपंचों ने लगभग 2 घंटे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे भी लगाए। गौरतलब है कि प्रदेशभर के सरपंच पिछले 20 दिनों से सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं सरकार ने अब तक सरपंचों की मुख्य मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है और ना ही किसी तरह की प्रतिक्रिया दी है।

प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के ऊपर झूठा केस दर्ज करने के विरोध में प्रदेश सरपंच संघ गुरुवार को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में सड़कों पर उतर आया....

इसी दौरान तखतपुर विकासखंड के सरपंच आदित्य उपाध्याय के ऊपर झूठे मामले में केस दर्ज करते हुए उन्हें नोटिस दिया गया है। इस बात से आक्रोशित सरपंचों ने गुरुवार को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में बड़ा आंदोलन किया है। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने बिलासपुर रिपोर्टर को बताया कि सरपंचों की हड़ताल से प्रदेश सरकार डर गई है इसलिए झूठे मुकदमे और केस लगा कर भया दोहन करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।* *बहरहाल समाचार लिखे जाने तक कलेक्ट्रेट के सामने चक्का जाम कर रहे सरपंचों की गिरफ्तारी भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है, वहीं सरपंचों को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से बलपूर्वक हटाए जाने की कार्रवाई भी की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।