संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंगेली जिला में बजाज फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में लोन देने के नाम से मची है लूट कर्ज लेने वाला व्यक्ति है परेशान..... संबंधित अधिकारी मौन....

चित्र
  मुंगेली // मुंगेली जिले में  मेंन रोड बिलासपुर जाने के मार्ग रोड स्थित पर एक बड़े ऑफिस खोलकर बजाज फाइनेंस लिमिटेड कंपनी बजाज खाताधारकों को  फोन कर कम ब्याज दर लोन देने का प्रलोभन दिया जाता है और में  लोन देने के बाद दुगनी राशि वसूली  की जाती  है.... बजाज खाताधारकों के अनुसार बताया जा रहा है बजाज कंपनी जितने भी राशि लोन देती है 30%  परसेंट स्ट्रा वसूली की जा रही  है इस कंपनी के द्वारा ..... प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर भी 20 से 30  हजार  अतिरिक्त राशि एट  ली जा रही  है....   भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45 आइ(सी)   नियम की उड़ाई जा रही है धज्जियां बजाज फाइनेंस  कंपनी लिमिटेड ब्रांच मुंगेली ( छ. ग.)  मुंगेली जिला के बजाज खाताधारकों का मानना है कि इस तरह की प्रतिलोमन देकर यह कंपनी सीधे-साधे  भोले भाले लोगों को बहला-फुसलाकर लोन देने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रही है... और इस कंपनी के बारे में आपको बता दें कि खाताधारकों के द्वारा किसी महीने की किस्त की राशि जमा नहीं कर पाते है तो  ...

मुंगेली स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जन्म दिन स्कूल के छात्र-छात्राएं के साथ धूमधाम से मनाया गया

चित्र
मुगेली // छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्म उत्सव पर आज मुंगेली के शासकीय आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगेली में कक्ष 12वी की छात्रा  सलिता कुर्रे ने अंग्रेजी में मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की बधाई दी इसी बीच  छात्र छात्राओं को ड्रेस चाकलेट वितरण किया गया। मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन रहेगा यादगार  संजय यादव इस उत्सव को मनाने के लिए राकेश पात्रे पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ,हेमेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष  नगर पालिका मुंगेली, सोमवर्मा  अध्यक्ष शाला विकास समिति स्वतंत्र मिश्रा शहर अध्यक्ष ,संजय यादव जिला महामंत्री, ललिता सोनी ,सूर्यपाल गर्ग ,नूरजहां बेगम, असद खोखर, राजा माणिक ,सूरज यादव ,भूपेंद्र साहू ,जय सोनी ,गौरव जैन, शकूर खान ,निधि सिंह, रोहिणी यादव सरोजनी ठाकुर ,रमेश राजपूत, रशीद खान, नावेद खान जनप्रतिनिधि पालकगण वरिष्ठ नागरिक प्राचार्य सृष्टि शर्मा  स्कूल के समस्त स्टाप  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती सृष्टि शर्मा के द्वारा किया गया।

राजीवजी के अधूरे सपनों को पूर्ण करने कटिबद्ध-रत्नावली*राजीव जयंती कार्यक्रम दिल्ली में हुई शामिल अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य,

चित्र
मुंगेली // अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य, छग महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव,अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष,हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  गुजरात विधानसभा चुनाव अहमदाबाद लोकसभा मुख्य पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल ने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत रत्न स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम के आयोजन में शामिल हुईम हिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री नेट्टा डिसूजा के नेतृत्व में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था! इसमें देश के विभिन्न राज्यों की चुनिंदा महिला जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेत्री ने शिरकत की! सर्वप्रथम उपस्थित महिला कांग्रेस नेत्रियों ने .. राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री नेट्टा डिसूजा के नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी! कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने तथा पंचायतों एवं नगरीय निकायों में उनकी भागीदारी और बढ़ाने के विषय पर केंद्रित था! इस अवसर पर सपोर्ट टीम फॉर रिलीफ इमरजेंसी एम्पावरमें...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन रहेंगी खास रत्नावली कौशल ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं...

चित्र
 मुंगेली /// छत्तीसगढ़ के मुख्य माननीय भूपेश बघेल जी के  जन्मदिन बड़ी धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है इस अवसर पर मुंगेली जिला के रत्नावली कौशल जी ने उनके जन्मदिन के अवसर पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं पूरे प्रदेश वासियों को  देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनम दिवस रहेगी यादगार - रत्नावली कौशल...

ऐसी कोई भी चीज नहीं जिसकी कीमत नरेंद्र मोदी की इस सरकार में नहीं बढ़ी हो - कांग्रेस नेता सागर सिंह बैस

चित्र
मुंगेली / लोरमी/ देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोरमी नगर के बाजार पारा में स्थित हाट बाजार में कांग्रेसियों द्वारा महंगाई चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया... बेरोजगारी और महंगाई हम बर्दाश्त नहीं करेंगे -  जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बेस ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले 2014 में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रुपए प्रति लीटर। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर पेट्रोल पर 19.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह सब्जियों की कीमतों में 35% तक वृद्धि हुई है नमक 41% महंगा हुआ है डाले 7 से 65% तक महंगी हो गई है कोई भी ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कीमत इस सरकार में ना बढ़ी हो। मोदी सरकार महंगाई को तो नियंत्रित नहीं कर पा रही उल्टा पहले से ही परेशान जनता पर टैक्स का बोझ डालकर अपना खजाना भरने में लगी है कार्यक्रम को लेखनी चंद्राकर, मायारानी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश नरेश पाटले, ...

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के माध्यम से ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार किया जा रहा प्रयास- कलेक्टर....

चित्र
मुंगेली   // वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के माध्यम से ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के पूरे नियम और प्रक्रियाओं को सरलता से समझने व शंकाओं के समाधान के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित   कार्यशाला  में कलेक्टर नेे संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने और जिले में इसका बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सामुदायिक वन संसाधन के लिए अधिक से अधिक ग्राम सभाओं से प्रस्ताव आना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला वनमंडलाधि...

नरसिंहानंद नामक व्यक्ति के खिलाफ में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला मुंगेली कि पदाअधिकारियों ने ऐसे देशद्रोही व्यक्ति के विरुद्ध में एफ आई आर दर्ज करने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर काईवाही करने की मांग...... देखिए खास खबर....

चित्र
  मुंगेली // भारत देश राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को अपमानीत करने की मामला सामने आई है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ मुंगेली की पदाअधिकारियों के द्वारा जूना मंडलेश्वर और गाजियाबाद के निवासी देवी मंदिर के पीठाधीश्वर नरसिंहानंद गिरि नामक के द्वारा समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के जरिए भारत अपमान करते हुए तिरंगे झंडे का बहिष्कार करने व तिरंगे झंडे तो हिंदुओं को बर्बाद कर दिया है जैसे अपमानित शब्द इनके द्वारा कही जा रहे हैं ..... ऐसे आपत्तिजनक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी भीम रेजिमेट छत्तीसगढ़ भीम रेजिमेंट जिला मुंगेली की कहना है यह भारत देश हमारे लोकतांत्रिक देश है यहां सभी धर्मों वर्गों के लोग निवास करते हैं उससे ही देश बनता है भारत देश में ऐसे देशद्रोही के रहने का अधिकार नहीं इस तरह के न्यूज़ और वीडियो वायरल कर आपत्तिजनक हमारी मानसिकता को ठेस पहुंचा रही है देखकर सुनकर हमारी मानसिकता भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचजा रही है यह पूरी मामला को संज्ञान में लेते हुए भीम रेजिमेंट के पूरी टीम ने सिटी कोतवाली मुंगेली को लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई करने के लिए मा...

संजय यादव ने ध्वजारोहण मुंगेली करही स्कूल में किया एवं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया...

चित्र
मुंगेली // ध्वजारोहण के अवसर पर स्थानीय स्कूल  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को हिरक जयंती के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया यह खुशी के पल याद रहेगा  अध्यक्ष संजय यादव  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संजय यादव जी  एवं सदस्यगण  संतोष यादव जी( सरपंच) संगीता पांडे, गंगाबाईशिवारे, उमा मार्को सुनीता   मिरी भागीरथी पात्रे सुरेंद्र कुमार पांडे लक्ष्मी रजक कन्हैया दास मानिकपुरी  द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात संजय यादव जी द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।  SPC के बच्चों को प्रमाण पत्र शाला विकास समिति के सदस्यों एवं यादव जी द्वारा वितरण किया गया और अंत में उनके द्वारा बच्चों को  तिरंगा के बारे में दो शब्द कहा गया  की अलग* है भाषा, धरम, जात और प्रान्त, भेष, परिवेश पर सबका एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ, आशीर्वचन भी दिया गया, शाला के प्राचार्य जे एस ध्रुव एवं प्रधान पाठक बी डी मानिकपुरी समस्त स्टाफ उपस्थित थे ब...

लहरा लो तिरंगा प्यारा यह भारत की शान है ~शीलू साहू

चित्र
मुंगेली // हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा" के तहत तिरंगा यात्रा किए मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले  के नेतृत्व में गांव गांव गली गली जाकर तिरंगा यात्रा किया और लोगो को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक एवं जिला पंचायत सदस्य शीलू साह शामिल हुई वही ग्राम चारभाठा में भव्य रूप से बाजे गाजे के साथ पदयात्रा करते हुआ घर घर जाकर लोगो को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गांव गांव में जाकर जिला पंचायत सदस्य शीला साहू के द्वारा लहराया जा रहा है तिरंगा झंडा  ग्राम कोदवाबानी में हर मोहल्ला हर गली जाकर तिरंगा यात्रा के एवम् हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का नारा लगाते हुए पदयात्रा किया। साथ ही खुर्सी, मुड़िया, प्रतापपुर, हेडसपुर, जैतपूरी, बैहाकापा, छाता एवम् दामापुर में भव्य रूप से बाजे गाजे के साथ पदयात्रा करते हुवे एवम् हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का नारा लगाते हुए। गांव गांव जाकर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुनील पाठक, प्रदीप पांडेय, कोटुमाल, अश्वनी कश्यप, कांत पांडे, लल्लू कश्यप, मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री राजू श्रीवास,जन...

मित्रता दिवस के अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी युवाओं ने पौधे लगाकर हरियाली की संदेश दिए.....

चित्र
मुंगेली // युवाओं की टोली स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने मित्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए नीम, कदम, गुलमोहर, जामुन आदि के 10 पौधों का रोपण कर उन्हें ही फ्रेंडशिप बैल्ट बांध मित्रता दिवस मनाया। इन युवाओं की टीम अपने शहर और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुवे पर्यावरण संतुलन के लिए विगत पांच छः वर्षो से पौधरोपण करते आ रही है.. यह मित्रता दिवस रहेगा यादगार..... इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और दिनेश गोयल ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के साथ मित्र भी है, क्योंकि सच्चा मित्र की मित्रता निस्वार्थ होती है ऐसी ही पेड़-पौधे होते है वो निस्वार्थ रूप से हमको आक्सीजन, शुद्ध वातावरण, फल, लकड़ी, गर्मी में शीतलता आदि प्रदान करते है। आशीष सोनी व पप्पू शर्मा ने कहा कि भारत जैसे प्रकृति पूजक देश में पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़े हैं और इससे निपटने में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जाहिर है इसका समाधान प्रदूषण कम करने के साथ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने में है। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक...

समाज के प्रमुख स्थान के नाम यथावत रखने के संबंध में सतनामी समाज मुंगेली के द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन.....

चित्र
  मुंगेली //सतनामी समाज  प्रदेश के पदाधिकारी कि आदेशानुसार सतनामी समाज  जिला मुंगेली युवा के द्वारा प्रमुख स्थान और जगहों की नाम  यथावत रखने के संबंध में मुंगेली कलेक्टर घटना को अवगत कराते हुए प्रमुखता से जानकारी दिए    बलौदा बाजार जिला का नाम संत गुरू घासीदास जिला बनाने की मांग काफी लंबे समय से सतनामी समाज के विभिन्न संगठनो , संस्था व सतनामी समाज द्वारा किया जा रहा है , किंतु इनकी  मांग को न पूरा करते हुए गिरौदपुरी धाम का नाम परिवर्तन करने की योजन मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया..   संत गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी जबकि बलौदा बाजार जिला का नाम संत गुरू घासीदास जिला बनाने की मांग सतनामी समाज करते आया है इसी के संबंध में दिनांक - 05/08/2022 को मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रकोष्ठ प्रदेशा अध्यक्ष मुख्य ईकाई डां राजाराम बनर्जी व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष यूथ सुशील जांगडे के निर्देश पर , खेमचंद भिखारी (प्रदेश सचिव यूथ ) व त्रिलोक कोशले के मार्गदर्शन पर , सतनामी समाज जिला मुंगेली द्वारा खुमान भास्कर (कार्य. जिलाध्यक्ष ...