भाजपा पदाधिकारियों ने वृक्ष लगाकर पौधें की देखभाल करने संकल्प लिया।

मुंगेली/कोदवाबानी_पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दुनियाभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को बताया जाता है कि हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए. कोरोना वायरस से दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन के बीच मानवीय गतिविधियों में कमी से प्रकृति को खुद को क्लीन करने समय मिला है।

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल के शक्तिकेन्द्र कोदवाबानी में भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष अरविन्द सिंह राजपूत के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री द्वय राजीव श्रीवास, नितेश भारद्वाज, पूर्व सरपंच चन्द्रहास गोस्वामी, डॉ सुरेश ठाकुर,हिरेन्द्र जायसवाल, मोजी राम साहू, संतु सिंह ठाकुर, उमाशंकर बघेल, मेलाराम साहू, दानी सिंह राजपूत, संदीप जायसवाल, धनी साहू, ताराचंद जांगड़े, नरेश निर्मलकर, बरातू जायसवाल, रविशंकर जायसवाल सहित कार्यकर्ताओं ने ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिये जल के सरंक्षण हेतु शपथ लिये और जल प्रहरी बनकर हम पर्यावरण की रक्षा करने तथा छोटी -छोटी निम्न बातें को ध्यान में रखकर, हमारे आसपास के नल में जल के रिसाव को बंद करना है। 

 कार्यकर्ताओं द्वारा जल संकट की बचाव तथा पानी की बर्बादी को रोकने सन्देश दिया गया।

 चर्चा के दौरान वर्षा के समय छत के पानी का सही उपयोग करें।

  तथा घरों में पम्प चालू करके पाईप से आँगन में अत्यधिक पानी डालते हैं उसे कम करें, तथा लोंगो को भी जन जागरूकता बनाएं, कुछ स्थानों में पानी के बर्बादी की वजह से पड़ोसी के घर तक पानी नहीं पहुँच रहे है, जिसे लोग जल का दुरूपयोग करते हैं।

पानी पीते समय आधा गिलास पानी पीते हैं आधा फेक देते हैं, उसे भी ध्यान देना है।

 ट्यूबवेल को अनावश्यक पानी को रोकना है।

 किसान भाई अपने खेत के मेड़ पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।

और अनेक उपाय है जिससे आप पानी की बचत कर इस विश्वपर्यावरण दिवस को सार्थक बना सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पंचायत सदस्य पद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से योग्य शिक्षित मिलनसार,अचना बंजारा इंजीनियर..... आम लोगों में मिल रहा है जन समर्थन..…...।

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीकांत पाण्डेय को जिला पंचायत सदस्य बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: अरविन्द सिंह राजपूत.....✍️🗞️

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️