संदेश

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

चित्र
  Rupedra kumar....... मुंगेली// लोरमी विकासखंड के ग्राम लीलापुर से एक प्रेरणादायक और गर्व की खबर सामने आई है। छोटे से गांव और साधारण किसान परिवार में जन्मे धर्मेंद्र यादव ने ऑल इंडिया बार काउंसिलिंग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अधिवक्ता के रूप में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र यादव वर्तमान में मुंगेली में निवासरत हैं। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन में मुंशी के रूप में कार्य करते हुए कानून की बारीकियों को सीखा और कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन तथा मजबूत आत्मविश्वास के बल पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। उनका यह संघर्षपूर्ण सफर उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। Bar Council of India (BCI) द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित परीक्षा 31 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई थी, जिसका परिणाम 8 जनवरी 2026 को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही धर्मेंद्र यादव की सफलता की खबर गांव से लेकर जिले तक चर्चा का विषय बन गई। सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता, भाई-बहन और ...

26 जनवरी गणतंत्र दिवस कि अवसर पर पत्रकार रूपेंद्र भारती विशेष.......... देशवासी को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..........।

चित्र
Rupendra kumar ... छत्तीसगढ़ / / मुंगेली/ /26 जनवरी आज का यह दिन हमारे देश के लिए गर्व, सम्मान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—का पालन करेंगे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी से प्रयास करें लोकतंत्र हमें बोलने और चुनने का अधिकार देता है। संविधान से ही न्याय संभव है। एकता में ही भारत की शक्ति है। देश को मजबूत बनाएं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं........✍️💐🇮🇳

भाजपा युवा नेता सत्यम साहू ने दी देशवासियों को 26 जनवरी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं........।

चित्र
मुंगेली// 26 जनवरी आज का यह दिन हमारे देश के लिए गर्व, सम्मान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—का पालन करेंगे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी से प्रयास करें। साथियों, जब-जब हमारे देश का ध्वज लहराता है तो हम सब को गर्व से भर देता है। आज 26 जनवरी को हम सब गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जो हमारे संविधान के लागू होने का दिन है। 1950 में इसी दिन संविधान को अपनाने के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। यह दिन हमारे मूल्यों और अधिकारों को समझने कि विषय है। भाजपा युवा नेता सत्यम साहू विशेष... प्रदेश वासियों को दिया बधाई....✍️💐🇮🇳

पति से परेशान होकर महिला ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की, जिसे थाना पथरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल.........।

चित्र
  Rupendra kumar  मुंगेली // वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना पथरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंगद्वारी में घटित अंधे कत्ल के प्रकरण का मुंगेली पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया। ग्राम गंगद्वारी में हुए हत्या के मामले में मृतक की पत्नी ही आरोपी निकली। आरोपिया रूजेश्वरी राजपूत से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी तथा खून लगी साड़ी जप्त की गई।     गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग पहलुओं पर विवेचना प्रारंभ की गई।  विवेचना के दौरान मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से खून लगी मिट्टी तथा सादी मिट्टी जप्त कर स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पड़ोसियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक आजूराम उम्र 51 वर्ष द्वारा दूसरी शादी कर रूजेश्वरी को लाया गया था तथा पति-पत्नी के...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई फास्टरपुर, जिला मुंगेली.......भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।.....। ..

चित्र
 मुंगेली // फास्टरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई  जिला मुंगेली द्वारा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ 711 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।   इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वहीं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी प्रदेश सहमंत्री श हिमांशु कौशिक  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूर्णिमा मिश्रा  एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  मनोहर यादव जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  कलेश्वर साहू, जिला संगठन मंत्री  यमनदास जी,जिला संयोजक अतुल साहू मुंगेली भाग संयोजक  मनीष यादव  नगर मंत्री  दिलेश साहू जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रोशन साहू नगर सहमंत्री  विकास खांडे जी सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में राज केशरवानी, दीपक देवांगन, महेश दिवाकर, प्रदीप यादव, संदीप साहू, छाया सोनी जी, पीयूष नंदन जी, कुणाल बाबा टोंडे, हिमांशु यादव, सुधा श्...

सड़क सुरक्षा माह 2026- मानवता की मिसाल बने डॉ मनीष बंजारा, उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया......।

चित्र
Rupendra kumar  मुंगेली // सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में... उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए मुंगेली जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष बंजारा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के कर-कमलों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट कार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले डां. मनीष बंजारा मुंगेली जिले में एकमात्र डाॅक्टर है। बता दे कि राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह सड़क सुरक्षा मितान (राहवीर), चिकित्सक, सारथी, यातायात पुलिस एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों प्रतिभागियों का सम्मान किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली, कवर्धा, दंतेवाड़ा, रायपुर, रायगढ़ जिले से 05 प्रतिभागियों ने दुर्घटना की स्थिति में लोगो की जान बचाने में अपना योगदान दिया था। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर में सम्मानित करने हेतु इस सम्मान समारोह में चिकित्सा से जुड़े 9 प्रतिभागियों को सम्मान किया गया जिसमंे 5 प्रतिभाग...

राजकुमार सतनामी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 30 जनवरी को सरगांव–पथरिया में होगा भव्य स्वागत.......।

चित्र
Rupendra kumar 🙋 रायपुर/नई दिल्ली — छत्तीसगढ़ / के युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सतनामी ने समाजसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह सम्मान उन्हें अत्यंत सीमित संसाधनों में निरंतर समाजहित में किए गए कार्यों और संघर्षपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने गांव और प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है विश्व रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सरगांव स्थित पथरिया मोड़ में राजकुमार सतनामी के आगमन पर डीजे के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात पथरिया में पंथी नृत्य के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सतनामी समाज सहित सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे........ राजकुमार सतनामी मूल रूप से ग्राम पंचायत चंदली, थाना पथरिया, जिला मुंगेली के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के साथ मजदूरी और बर्फ बेचने जैसे कार्य कर शिक्षा जारी रखी। सामाजिक चेतना के साथ व...