संदेश

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रित को सौंपा 02 लाख रूपए का चेक.......।

चित्र
छत्तीसगढ़ // मुंगेली //कलेक्टर  राहुल देव ने जनदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत ग्राम बिदबिदा की मृतक  मंदाकिनी के आश्रित को 02 लाख रूपए का चेक सौपा। उन्होंने बैंक के संवेदनशील पहल की सराहना की और इसी तरह योजना के तहत् अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मृतक के पति  दुर्योधन ने बताया कि उनकी पत्नी के द्वारा योजना के तहत् प्रतिवर्ष 436 रूपए बैक खाता से कटाया जाता था। गत दिवस उनकी पत्नी का निधन हो जाने पर उन्हें यह चेक मिला है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।  कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रित को सौंपा 02 लाख रूपए का चेक  बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। यह एक साल का बीमा कवर है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है। यह योजना बैंकों, डाकघरों और जीवन बीमा कंपनियों के माध्यम से संचालित की जाती है। 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी व्यक्ति, जो बैंकों एवं डाकघरों के खाताधारक हैं, वे इसमें शामिल होने ...

बी आर साव शास उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मुंगेली में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना के सायकल वितरण किए..... मुख्य अतिथि विधायक पुन्नू लाल मोहले

चित्र
  छत्तीसगढ़ // मुंगेली // सायकल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुन्नू लाल मोहले जी विधायक मुंगेली के द्वारा सायकल वितरण किया गया  तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण योजना  एक पेड़ मां के नाम..... विद्यार्थियों की चेहरे में खुशी का महौल....... के तहत वृक्षारोपण  बी आर साव शास उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मुंगेली में नगर पालिका परिषद के सहयोग से किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुन्नू लाल मोहले विधायक मुंगेली, विशिष्ट अतिथि  मोहन मल्ला उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली,  शैलेष पाठक  जिला अध्यक्ष भाजपा मुंगेली  मती पार्वती पटेल एसडीएम मुंगेली,सी के घृतलहरे जिला शिक्षा अधिकारी,  कुणाल पांडे तहसीलदार, रामशरण यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष, गणेश बाजपेई  एसएमडीसी अध्यक्ष , मोहित बंजारा पार्षद मुंगेली, अमितेश आर्य महामंत्री युवा मोर्चा, मुकेश रोहरा नगर  महामंत्री, राघवेंद्र सिंह,एसएमसीसी सदस्य  रिमन चतुर्वेदी, सुनील चोपड़ा गांधी वार्ड अध्यक्ष मुकेश चोपड़ा कविता देवांगन , राजकुमारी बर्मन, आशीष बोई पटवारी,संस्था के प्राचार्य पी सी द...

वन विभाग की उड़नदस्ता टीमों ने 23 के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया ......

चित्र
छत्तीसगढ़ रायपुर। //  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर राज्य में वन भूमि से बेजा कब्जा खाली कराने तथा वन्य अपराध की रोकथाम के लिए वन विभाग की उड़नदस्ता टीमों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रहे है। वन विभाग की उड़नदस्ता टीमों ने 23 के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया     जगदलपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र भानपुरी में वन भूमि में बेजा कब्जा कर खेती करने के मामले में 23 लोगों के विरूद्ध वन अपराध का मामला दर्ज करने के साथ ही 26 एकड़ 29 डिसमिल वन भूमि में विभिन्न प्रकार की खड़ी फसलों सहित चैनलिंक, फेंसिंग खुटा, बारवेेड वायर आदि जब्त किया गया है। उड़नदस्ता टीम द्वारा यह कार्रवाई भानपुरी परिक्षेत्र में वन भूमि पर बेजा खेती किए जाने की शिकायत मिलने पर जगदलपुर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आर.सी. दुग्गा एवं वनमण्डलाधिकारी बस्तर  उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीमों ने दबिश दी और वन भूमि पर बेजा खेती करने का मामला सामने आने पर 23 लोगों के विरूद्ध वन अपराध का मामला कायम कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के समक...

शिवसेना मुंगेली ब्लॉक कार्यालय का हुवा उद्घाटन... शिव सेना कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल

चित्र
छत्तीसगढ़ मुंगेली । //  शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला इकाई मुंगेली में  ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन दशरँगपुर में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू जी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संतोष साहू जी के द्वारा किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा आम जनता से अनुरोध किया गया है।         ब्लॉक अध्यक्ष    महेंद्र साहू   ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे .....  की किसी भी प्रकार की जनहित का मुद्दा हो आप कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान की जिम्मेदारी हमें शौंप सकते हैं... हमें आम जनता की सेवा कर अत्यंत खुशी होगी. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ओ. पी. यादव, जिला संगठन सचिव भानू निषाद, जिला उपाध्यक्ष इंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश्वर साहू, मिडिया प्रभारी संदीप यादव सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे.

क्लेफ्ट पैलेट की समस्या का हुआ सफल ऑपरेशन चेहरे में लौटी मुस्कान.......।

चित्र
छत्तीसगढ़// मुंगेली // शासन द्वारा संचालित चिरायु योजना विभिन्न प्रकार की बीमारी तथा विकृति वाले जिले के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। नगर पंचायत सरंगाव का आकाश साहू को जन्म से ही क्लेफ्ट पैलेट की समस्या थी। इस समस्या का निजात पाने के लिए उसके परिजन कई स्वास्थ्य केन्द्रों का चक्कर लगा चुके थे। लेकिन अत्यधिक खर्च के कारण उनके लिए उपचार कराना संभव नहीं था। इसी बीच में चिरायु टीम पथरिया द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला हकीमनगर में 11 वर्षीय आकाश साहू का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और क्लेफ्ट पैलेट की समस्या के उपचार के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 11 जुलाई 2024 को स्माइल ट्रेन फाउंडेशन के तहत् निःशुल्क सर्जरी कराई गई। चिरायु योजना से सरगांव के आकाश साहू को मिला नया जीवन.....   सर्जरी होने के बाद अब आकाश साहू पूरी तरह से स्वस्थ्य है और उनके चेहरे की मुस्कान लौट आयी है। बच्चे का निःशुल्क सफल ईलाज होने पर पिता देवकुमार साहू ने इस योजना की सराहना की तथा खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।  जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे न...

मुंगेली जिला अंतर्गत पथरिया विकास खंड के ग्राम मचहा की ग्रामीणों एवं महिलाओं ने ग्राम में वर्षों से लंबित पानी बिजली सड़क सहित मूलभूत समस्या की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक से मुलाकात की

चित्र
  छतीसगढ़ मुंगेली मुंगेली // जिला अंतर्गत पथरिया विकास खंड के ग्राम मचहा के ग्रामीणों एवं महिलाओं ने ग्राम वर्षों से लंबित पानी बिजली सड़क  सहित मूलभूत समस्या की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक से मुलाकात की | ग्राम पंचायत लमती के आश्रित ग्राम मचहा में वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीणों एवं महिलाओं ने विधायक कौशिक के समक्ष अपना आक्रोश ब्यक्त करते हुए ग्राम में मूलभूत सुविधाओं को तत्काल पूर्ण कराने की मांग की | ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में ग्राम मचहा पहुँच मार्ग हेतु सड़क निर्माण शहीद ग्राम होने के कारण पृथक ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने, शहीद क्षत्रधारी जांगडे के नाम पर शा.उ.मा.वि. सिलदहा का नामकरण किये जाने, ग्राम में शहीद क्षत्रधारी जांगडे के नाम पर प्रवेश द्वार बनवाने, शहीद क्षत्रधारी जांगड़े की आदमकद प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग की है | विधायक निवास में बड़ी संख्या में पहुचें ग्रामीणों एवं महिलाओं ने विधायक धरमलाल कौशिक से चर्चा के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वर्षों से लंबित ग्राम की इन प्रमुख मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किये जाने ...

जनदर्शन: 60 आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित सौंपे आवेदन ..........।

चित्र
  मुंगेली //   जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर  अजय शतरंज ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जल्दी होगी निराकरण डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज.....  विकासखण्ड लोरमी के ग्राम डोंगरिया की दिव्यांग निशा यादव ने पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसी तरह मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने हैण्डपम्प खराब होने से पेयजल की समस्या के संबंध में आवेदन सौंपे। ग्राम चकरभठा के पुष्पराज जायसवाल ने अतिक्रमण हटाने, ग्राम नवागांव घुठेरा के नीलकमल साहू ने बिरगांव मोड़ से बैहाकापा तक सड़क मरम्मत कराने, ग्राम घुठेली एवं खेढ़ा के ग्रामीणों ने ग्राम में धान खरीदी केन्द्र खोलने, कालीमाई वार्ड निवासी सरिता श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कोदवाबानी के बृजेश कुमार ने अपने स्वर्गीय पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन सौंपे। डिप्टी कलेक्टर  शतरंज ने आवेदकों को नियमानुसार कार्यवाह...