ग्राम सिंगबांधा के प्राथमिक विद्यालय को पूर्व माध्यमिक में उन्नयन की मांग, जनपद सदस्य ने डीईओ को सौंपा पत्र.......।

Rupendra kumar.....

मुंगेली// ग्राम सिंगबांधा में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जनपद सदस्य मंदाकिनी हुपेश साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया है।



अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि ग्राम सिंगबांधा के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ विद्यालयों में जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बालिकाओं को सुरक्षा और समय की दृष्टि से अतिरिक्त परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।




जनपद सदस्य ने कहा कि दूरी और यातायात की समस्या के कारण कई छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्राम सिंगबांधा में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन करने की मांग की है।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांव में ही बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि विद्यालय का उन्नयन होने से बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।