मुंगेली नगर में पोलियो दिवस के अवसर पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों कोपोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया ग
Rupendra kumar
छत्तीसगढ़// मुंगेली // अंतरराष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर आज मुंगेली नगर पालिका परिषद गायत्री मंदिर परिसर में शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड में मोहन मल्लाह, अरविंद वैष्णव, अमितेश आर्य एवं राजेश नामदेव द्वारा किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति नामदेव एवं मितानिन बरखा वलेचा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रहा उन्होंने घर-घर जाकर अभिभावकों को पोलियो ड्रॉप के महत्व के प्रति जागरूक किया और सभी पात्र बच्चों को ड्रॉप पिलाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नगर को पोलियो मुक्त बनाना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें