नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में आनंद देवांगन का नाम प्रमुखता से आ रहे है सामने......✍️🗞️

 Rupendra kumar ✍️ 

मुंगेली // मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में आनंद देवांगन का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है वर्तमान में देवांगन समाज के अध्यक्ष है । हालांकि यह पद सामान्य है, मुंगेली नगर पालिका में  देवांगन समाज के मजबूत वोट बैंक को देखते हुए और और आम जनता में उनकी लोकप्रिया को देखते हुए पार्टी का यह रणनीतिक कदम हो सकता है

, क्योंकि समाज के लगभग 5000 वोट एक महत्वपूर्ण संख्या बन सकते हैं।आनंद देवांगन की लोकप्रियता और उनकी ईमानदारी, मेहनत, और कार्यक्षमता के कारण उनका समर्थन और बढ़ सकता है। उनकी धर्मपत्नी  गायत्री आनंद देवांगन, जो विवेकानंद वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद रही हैं, ने देवांगन समाज के लिए करोड़ों रुपए का कार्य कराया है।


 इस कार्य के कारण अन्य समाजों के लोग भी उन्हें समर्थन देने के इच्छुक हैं। आनंद देवांगन की छवि एक पढ़े-लिखे, कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता के रूप में स्थापित हो चुकी है। उनकी पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में है जो समाज की भलाई के लिए काम करता है और यह गुण उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाते हैं। स्थानीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी के भी करीबियों में से एक नाम आनंद देवांगन का है, जो उनके समर्थन को और भी मजबूत कर सकता है। इस सबके आधार पर अगर पार्टी उन्हें उम्मीदवार के रूप में चुनती है, तो उन्हें भारी बहुमत से जीत मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......

मुंगेली जिले में चोरी, मारपीट और अपहरण का आरोप — 15 दिन बाद भी लापता महिला को लालपुर पुलिस खोज नहीं पाई......।