बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने शासन द्वारा किया जा रहा हरसंभव प्रयास: विधायक मोहले.....।

छतीसगढ़ // मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम खेढ़ा में 162.76 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व सुविधायुक्त आदिवासी कन्या आश्रम का लोकार्पण किया गया। मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत आज 50 बिस्तर आदिवासी कन्या आश्रम का आज लोकार्पण किया गया। उन्होंने आदिवासी बालिकाओं को बधाई दी और छात्रावास में रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने प्रेरित किया। 



ग्राम खेढ़ा में सर्व सुविधायुक्त आदिवासी कन्या आश्रम का किया गया लोकार्पण

कलेक्टर  राहुल देव ने कहा कि खेढ़ा़ में सर्व सुविधायुक्त आदिवासी कन्या आश्रम का निर्माण किया गया है। इससे जिले के बैगा आदिवासी क्षेत्र की बालिकाओं को लाभ मिलेगा। 

आदिवासी कन्या आश्रम से बैगा आदिवासी क्षेत्र की बालिकाओं को मिलेगा लाभ: कलेक्टर 

कक्षा पहली से पांचवी तक की आदिवासी बालिकाएं यहां रहकर आवासीय सुविधा का लाभ उठाते हुए शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। पूर्व विधायक तोखन साहू और जिला पंचायत सदस्य  रजनी सोनवानी ने आदिवासी कन्या आश्रम के लोकार्पण के लिए बालिकाओं को बधाई दी और कहा कि यह आदिवासी वर्ग के शैक्षणिक उत्थान के लिए महत्वूपर्ण साबित होगा। बता दें कि आदिवासी कन्या आश्रम में 10 शयनकक्ष, तीन क्लास रूम, डाइनिंग हॉल, लाइब्रेरी रूम, स्टाॅफरूम, परिसर में गार्ड रूम, अधीक्षक आवास गृह सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम  प्रवीण तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......

मुंगेली जिले में चोरी, मारपीट और अपहरण का आरोप — 15 दिन बाद भी लापता महिला को लालपुर पुलिस खोज नहीं पाई......।