कलेक्टर चंदन कुमार ने 140 वृध्दजनों का किया गया सम्मान......।

 सोनू बारमते की ख़बर 

बलौदाबाजार-भाटापारा

बलौदाबाजार / कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष की तरह अंतर्राष्ट्रीय वृध्दजन दिवस के अवसर पर विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर एंव यु0डी0आई0डी पंजीयन ग्राम गिधपुरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी वृध्दजनों कों वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम 2007 के बारे में विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग के द्वारा दी गई। इसके साथ ही 121 वृध्दजन को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित व 19 दिव्यांग हितग्राहीयों का यु.डी.आई.डी कार्ड हेतु पंजीयन किया गया। कुल 140 हितग्राहियों को विभाग द्वारा लाभान्वित किया गया।


इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग अरविंद गेडाम, जनपद सदस्य कुसुमलता ध्रुव, पलारी जनपद पंचायत समाज शिक्षा संगठक मारूती राव, ग्राम भवानीपुर, गिधपुरी सचिव, सरपंच, उप सरपंच सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......

मुंगेली जिले में चोरी, मारपीट और अपहरण का आरोप — 15 दिन बाद भी लापता महिला को लालपुर पुलिस खोज नहीं पाई......।