अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई हाईवा जप्त कर 1 लाख से अधिक का जुर्माना.....।

 बिलासपुर से सोनू बारमते की ख़बर 

बिलासपुर,/ खनिज अमला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/ सूचना प्राप्त होने पर 21 से 22 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के कुल 07 मामलों पर कार्रवाई की मंगला, कोनी एवं मस्तुरी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत भण्डारण के 02 मामलों में कार्रवाई की गई तथा अवैध रेत परिवहन के 01, अवैध मुरूम परिवहन के 01, एवं अवैध चूनापत्थर परिवहन के 03 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 05 हाईवा जप्त कर थाना मस्तूरी तथा थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम कोपरा क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन के प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख बहत्तर रूपए जमा कराया गया है।



अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग 


जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......

मुंगेली जिले में चोरी, मारपीट और अपहरण का आरोप — 15 दिन बाद भी लापता महिला को लालपुर पुलिस खोज नहीं पाई......।