छत्तीसगढ़ चैसबॉक्सिंग टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने अहमदाबाद के लिए ....... लोरमी की टीम हुई रवाना ...

मुंगेली // लोरमी -  राष्ट्रीय  चैसबॉक्सिंग चैंपियनशिप  9 सितंबर से 11सितंबर   2022 तक अहमदाबाद ,गुजरात में आयोजित हो रहा  है । स्पर्धा  में छत्तीसगढ़ राज्य का दल भाग ले रहा है । स्पर्धा में कैडेट बालिका  वर्ग में आँचल यादव ,  कैडेट बालक वर्ग में विद्यानन्द ,सब जूनियर बालिका वर्ग में सवाना निषाद , निधि धुर्व , यूथ बालक वर्ग में करन कुमार , ओम कुमार  सीनियर पुरूष वर्ग में  टामेश कुमार , शिवनारायन , पिंटू कश्यप ,शिवा सिंह  भाग ले रहे हैं । टीम के प्रबंधक इतवारी है । स्पर्धा में 20 राज्यो की टीम भाग ले रही है । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो का चयन विश्व चैस बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2022  के लिए किया जाएगा ।  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ दल आज दोपहर 1 बजे बिलासपुर से हावड़ा अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई । 


प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना होने से पूर्व छत्तीसगढ़ चेसबोक्सीग एसोसिएशन के अध्यक्ष  अरुण साव , सांसद बिलासपुर , उपाध्यक्ष  विजय वर्मा , श्वजय अग्रवाल , सचिव  सुबोध कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ,विशिष्ट सदस्य अभय माने ,युगल सिंह राजपूत ,पुन्नीलाल, पुनदास , मनीराम , देवेंद्र ,संयोगिता ने शुभकामनाएं एवम ढ़ेरो बधाईया दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान..... युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है......✍️

मुंगेली को ABVP में मिली बड़ी जिम्मेदारी मुंगेली के चित्रगुप्त अनंत बने अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश छात्रावास प्रमुख........।