सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूमिपूजन संपन्न आधुनिकीकरण योजना 2021-22 के अन्तर्गत होगा निर्माण

 

रायपुर : वन मंत्री श्री अकबर द्वारा फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन बोडला, चिल्फी तथा रेंगाखार कला का भूमिपूजन संपन्न

  

वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कल कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोडला, चिल्फी तथा रेंगाखार कला में फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का भूमिपूजन किया। इनमें प्रत्येक थाना भवन के निर्माण के लिए विशेष आधुनिकीकरण योजना 2021-22 के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख 54 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। उक्त फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। 

    वन मंत्री श्री अकबर ने इसका भूमिपूजन करते हुए कहा कि ये थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यह नक्सल खतरे से आसानी से निपटने में भी कारगर होगा। यहां फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन के बन जाने से नक्सलियों के पुलिस थानों में आसानी से घुसने अथवा बाहर से सीधे गोलियां चलाने की संभावना को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन को उक्त थाना भवन का गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटे गांव से बड़ी जीत: लीलापुर के धर्मेंद्र यादव बने अधिवक्ता, मुंशी से वकील तक का प्रेरक सफर......।

मुंगेली जिला के ग्राम गुना से गरिमा टंडन ने कक्षा 12 वीं बायो में 91 % अंक अर्जित साथ ही प्रदेश और मुंगेली जिला का बढ़ाया मान.......

मुंगेली जिले में चोरी, मारपीट और अपहरण का आरोप — 15 दिन बाद भी लापता महिला को लालपुर पुलिस खोज नहीं पाई......।